US-Iran War: अमेरिका-ईरान में जारी टेंशन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि अब स्थिति परमाणु बम तक पहुंच चुकी है। कभी अमेरिका तो कभी इजरायल, दोनों ही देश लगातार ईरान को तबाह (US-Iran War) करने की धमकी दे रहे है।

इन सब के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक फोटो शेयर किया, जिसने ईरान के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा दिया है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चेतावनी दे चुके है। अब सवाल यह है कि क्या ईरान दुनिया के नक्शे से मिटने वाला है? आइए आपको बताते है क्या है पूरा मामला?

बेंजामिन नेतन्याहू के ट्वीट से मचा हड़कंप

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक फोटो शेयर कि, साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया। अगर फोटो को देखे तो उसमे परमाणु हमले के बाद तबाही का मंजर दिखाया गया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अगर देश के बीचों-बीच दो परमाणु बम गिर जाएं, तो इन सब बनावटी तूफानों की परवाह कौन करेगा?

अगर हम उस ऐतिहासिक मौके को गंवा देते हैं, जो हमें अपनी पीढ़ी के सामने मौजूद सबसे अहम मिशन को पूरा करने की कोशिश करने का अवसर देता है, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी"।

ईरान पर परमाणु हमले की तैयारी

डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब इजरायल के प्रधानमंत्री ने भी मोर्चा खोल दिया है। अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या ईरान दुनिया के नक्शे से खत्म होने जा रहा है। लगातार ऐसी खबरों ने दुनिया के कई देशों में हलचल पैदा कर दी है।

हालांकि ईरान भी लगातार हमले की धमकी दे रहा है। लेकिन अब इजरायली प्रधानमंत्री के इस फोटो ने कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे दिया है। अमेरिका भी इससे पहले अपने सबसे घातक और बड़ा बम ईरान पर गिराने की धमकी दे चुका है। इन घटनाक्रम को देखे तो अब मिडिल ईस्ट में हलचल तेज हो चुकी है। क्योंकि कई फ्रंट पर युद्ध शुरू हो चुका है।