Indigo: छोटे से हुती विद्रोहियों के गुट ने इस्लामी दुनिया के सबसे ताकतवर और रईस सऊदी अरब की हालत खराब करके रख दी है। मक्का पैक्ट जिसमें पाकिस्तान और तुर्की भी शामिल है, के होते हुए भी अनगिनत मिसाइल दाग कर सऊदी को भारी नुकसान पहुंचाया है।

इसके अलावा भारत भी लगातार इसपर नजर बनाकर रख रहा है। इसी बीच अब इंडिगो ने अपने फ्लाइटों को सस्पेंड कर दिया है। चलिए आपको बताते इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, "ट्रैवल एडवाइजरी
सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए और पूरी सावधानी से आकलन करने के बाद, रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 (इस तारीख सहित) तक रद्द रहेंगी। वहीं, जेद्दा, दम्मम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 (इस तारीख सहित) तक रद्द रहेंगी।

हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं और हालात का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रभावित ग्राहकों को बुकिंग के समय दी गई संपर्क जानकारी के ज़रिए सूचित किया जा रहा है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले https://goindigo.in/check-flight-status पर अपनी उड़ान की स्थिति (flight status) ज़रूर चेक कर लें।

आपकी यात्रा योजनाओं में आने वाली इस असुविधा और अनिश्चितता के लिए हमें खेद है। आपके धैर्य और समझदारी के लिए हम आपके आभारी हैं।

हूती विद्रोहियों के हमले से दहला सऊदी अरब

सऊदी पर बढ़े हूतियों के हमलों के बीच अचानक मिडिल ईस्ट में हलचल बढ़ गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रंप के ईरान पर फिर अटैक की प्लानिंग करने का दावा किया जा रहा है। इधर, ईरान में टॉप लेवल मीटिंग हुई है।

हालत इतनी गंभीर है कि अमेरिकी सरकार ने अपने अमेरिकी नागरिकों के परिवारों को तुरंत सऊदी छोड़ देने का निर्देश दिया है। विद्रोहियों द्वारा सबसे ज्यादा निशाना एयरपोर्ट को बनाया जा रहा है, जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।