अपने मुंह मियां मिट्ठू, यह कहावत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एकदम सही बैठती है, जी हां क्योंकि अपने काम की बढ़ाई ट्रंप कई बार अपने ही मुंह से कर चुके हैं, और उन्ही कामों के लिए ट्रंप खुद को नोबेल पुरस्कार के काबिल समझते हैं। खैर वह इस सम्मानित पुरस्कार को पाने के कितने हकदार हैं यह सब जानते हैं।
ट्रंप इससे पहले भी कई बार नोबेल पुरस्कार के लिए खुद को बेहतर इंसान समझते हैं। ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान में दुनियाभर में 8 युद्ध को खत्म करने की बात कही। उन्होंने भारत-पाकिस्तान का भी जिक्र किया। साथ ही टैरिफ लागू करने के नियम में बदलाव को सम्मान की बात बताई।
क्या कुछ बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने भारत और पाकिस्तान, इन 2 परमाणु संपन्न देशों को रोका। ट्रंप के मुताबिक उन्होंने दोनों देशों से बात की थी कि अगर दोनों अपने मतभेदों को शांत नहीं करेंगे तो वह अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं ट्रंप ने भी कहा कि उन्होंने पूर्व में दोनों देशों को मतभेद शांत न करने पर भारी टैरिफ मतलब 250 प्रतिशत तक लगाने की बात कही।
जिससे दोनों देश कारोबार नहीं कर सकते थे। ट्रंप ने कहा कि मेरी इस बात से दोनों देश बहुत परेशान और नाराज हो गए। उन्होंने गोलीबारी बंद कर दी और युद्ध खत्म हो गया, 11 विमान मारे गए थे। मैंने इन सभी युद्धों को रोका और ऐसा कर पाना वास्तव में सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मैंने विश्वभर में 8 युद्ध खत्म कराए हैं। क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला? नहीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 या उससे पहले नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला पाया इसे लेकर वह काफी ज्यादा खफा हो गए है। अक्टूबर 2026 में नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद और डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दुनिया भर में 8 युद्धों को शांत कराया।
इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए था। बता दें कि साल 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता नवी पिल्लई को दिया गया है। पुरस्कार न मिलने से नाराज होकर ट्रंप ने नोबेल समिति और नॉर्वे की आलोचना की है और कहा है कि इस फैसले से पुरस्कार की साख पर असर पड़ा है।
युद्ध जीता और हिंसक तानाशाह
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर अपनी शिकायत दोहराते हुए दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए, इज़राइली बंधकों की वापसी कराई, दो और लड़ाइयों को सुलझाना बाकी है। ट्रंप में दुनिया भर के देशों से सैकड़ों बंधकों को छुड़ाने, वेनेजुएला में युद्ध जीता और हिंसक तानाशाह को पकड़ा, ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोका है।
यह भी पढ़ें: तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता