टेक
AI यूजर्स के लिए खुशखबरी, ChatGPT से Gemini में डेटा शिफ्ट करना आसान
AI चैटबॉट से बात करते वक्त एक दिक्कत ये रहती है कि अलग-अलग चैटबॉट्स को आपके बातचीत मेमोरी याद नहीं रहती। ऐसे में गूगल ने Gemini में मेमोरी इंपोर्ट की सुविधा शुरू की है।
AI चैटबॉट्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा फायदा आम यूजर्स को मिलता है। वजह साफ है—यूजर्स के पास अलग-अलग चैटबॉट्स के बीच स्विच करने का विकल्प होता है, जिससे वे अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर टूल चुन सकते हैं, लेकिन इस पूरे अनुभव में एक बड़ी चुनौती “मेमोरी” की रहती है। जब आप किसी एक चैटबॉट का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, तो वह आपकी पसंद, आदतों और जरूरतों को समझने लगता है और उसी आधार पर ज्यादा सटीक जवाब देता है, लेकिन जब आप स्विच करते हो तो मेमोरी के वजह से कभी-कभी सटीक जबाव नहीं मिलता है। इसी समस्या को हल करने के लिए AI कंपनियां अब “मेमोरी इंपोर्ट” जैसी सुविधाएं ला रही हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी बातचीत और डेटा को एक चैटबॉट से दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं। हाल ही में Google ने भी अपने Gemini प्लेटफॉर्म के लिए ऐसा ही फीचर पेश किया है।
मेमोरी इंपोर्ट फीचर कैसे करता है काम?
यह फीचर सुनने में जितना जटिल लगता है, इस्तेमाल में उतना ही आसान है। इसमें एक चैटबॉट आपको एक खास “एक्सपोर्ट प्रॉम्प्ट” देता है। इस प्रॉम्प्ट को आपको उस चैटबॉट में डालना होता है, जहां से आप अपनी मेमोरी निकालना चाहते हैं।
प्रॉम्प्ट डालने के बाद, वह चैटबॉट आपकी पिछली बातचीत के आधार पर एक टेक्स्ट या फाइल तैयार करता है। फिर इस डेटा को आप कॉपी करके दूसरे चैटबॉट में पेस्ट कर सकते हैं। जैसे ही आप ऐसा करते हैं, नई सर्विस आपकी पुरानी जानकारी को अपनी मेमोरी में सेव कर लेती है।
Anthropic के Claude में हो चुका है मेमोरी एक्सपोर्ट
इससे पहले Anthropic के Claude में भी इस तरह का सपोर्ट देखने को मिला था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Google एक और एडवांस फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स अलग-अलग AI चैटबॉट्स से अपनी सारी चैट्स एक साथ इंपोर्ट कर सकेंगे। हालांकि, यह फीचर कब तक आएगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ChatGPT से Gemini में मेमोरी इंपोर्ट करने का तरीका
ध्यान दें कि फिलहाल यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और इसे अभी Gemini ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है। जब यह फीचर पूरी तरह लॉन्च होगा, तब आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने फोन में Gemini ऐप खोलें।
- ऐप के ऊपर बाईं तरफ दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और “Connected Apps” के नीचे “Import memory to Gemini” विकल्प चुनें।
- यहां आपको एक प्रॉम्प्ट मिलेगा, जिसे “Copy” बटन से कॉपी कर लें।
- अब ChatGPT ऐप खोलें और इस प्रॉम्प्ट को एक नई चैट में पेस्ट करें।
- ChatGPT जो जवाब देगा, उसे पूरा कॉपी कर लें।
- फिर वापस Gemini ऐप में जाकर उसी सेक्शन में इस टेक्स्ट को पेस्ट करें।
- अंत में “Add memory” पर टैप करें, ताकि आपकी जानकारी सेव हो जाए।
इस प्रक्रिया के बाद Gemini आपके द्वारा दी गई पुरानी जानकारी को समझकर उसी आधार पर जवाब देना शुरू कर देगा। इस तरह, आप बिना शुरुआत से सब कुछ दोहराए आसानी से नए चैटबॉट पर शिफ्ट हो सकते हैं।
Written By Toshi Shah
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।