Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार ने सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ ने कार चालक को तुरंत पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
थाना नसीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु व 08 अन्य के घायल होने की घटना में पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल व मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के सम्बन्ध में #SSP_FRZ द्वारा दी गई बाइट- https://t.co/yQEGvdMhmd
— Firozabad Police (@firozabadpolice) October 25, 2026
टेसू झेंजी विसर्जन के दौरान हादसा
हादसा रात करीब 8.30 बजे शिकोहाबाद-बटेश्वर रोड पर नसीरपुर पुलिस स्टेशन एरिया के छतनपुरा गांव के पास हुआ। जहां ग्रामीण टेसू झेंझी विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों की मदद की और कार चालकर को भागकर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2026: पूर्णिमा के बाद शुरू होगा कृष्ण पक्ष, जानें शुभ-अशुभ समय
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में लिया। मृतकों की पहचान 15 साल की अंजलि और आकांक्षा, 17 साल की बबली और 25 साल के हरीश कुमार व एक अन्य अज्ञात के रूप में हुई है। सिरसागंज सर्कल ऑफिसर चंचल त्यागी ने कहा कि मृतकों में 3 महिलाएं हैं।
पुलिस हिरासत में लिए युवक से करेगी पूछताछ
बता दें कि इस हादसे में 3 युवतियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हादसे में जिन लोगों की जान चली गई है। उनके शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है, उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करने में जुटी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम, जानें 26 अक्टूबर का भाव