Ayodhya Ram Mandir : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को होने वाली है। बैठक में 12 मुद्दों पर चर्चा के साथ CEO को लेकर भी लगातार मंथन किया जा रहा है। CEO से पहले प्रवक्ता की तैनाती पर की जाएगी। ट्रस्ट की नियमावली में भी संशोधन होना संभल माना जा रहा है।

पूर्व में हुई बैठक पर होगी चर्चा

12 मुद्दों पर ट्रस्ट इस बार चर्चा की योजना बना चुका है। इन 12 मुद्दों को ट्रस्ट बैठक पटल पर पेश करेगा। इस बार राम मंदिर के लिए स्थानीय सुरक्षा जैसे विषय को ट्रस्ट महासचिव की अध्यक्षता में सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में 22 अगस्त को की गई बैठक में हुई कार्यवाही को लेकर भी बातचीत संभव है। 2 सिंतबर को बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-2026 लेखा परीक्षित आय व्यय पत्रक और तुलन पत्रक पर आधिकारिक स्वीकृति दी जाएगी।

SIT व सुप्रीम कोर्ट में लंबित PIL की वर्तमान स्थिति पर होगी चर्चा

2 सितंबर को होने वाली बैठक में राम मंदिर के सीईओ का चयन और नियुक्ति समिति के प्रतिवेदन पर भी मंथन किया जाएगा। साथ ही SIT व सुप्रीम कोर्ट में लंबित PIL की हाल की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। एक अन्य बिंदु में ट्रस्ट अभिलेख के साथ-साथ नियमावली में संशोधन करने का भी प्रस्ताव है। ट्रस्ट की धार्मिक, वित्त, प्रबंधन व निर्माण समिति के निर्णयों की पेश कर स्वीकृति दी जाएगी।

ट्रस्टियों को भेजा पत्र

एक और अहम बिंदु की बात की जाए तो राम मंदिर के लिए महासचिव की अध्यक्षता में स्थानीय सुरक्षा समन्वय समिति को भी इसके लिए सूचित किया जाएगा। साथ ही प्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा संभव है। आगामी बैठक की तिथि तय करने के साथ बैठक को समाप्त किया जाएगा। अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने इस लेकर ट्रस्टियों को एक पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।

सीईओ के 3 नामों की लिस्ट 1 सितंबर को सौंपी जाएगी

बैठक से पूर्व सीईओ चयन प्रक्रिया के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। चयन समिति के 31 अगस्त की शाम अयोध्या पहुंचने की संभावना है। 1 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को 3 नामों की लिस्ट सौंपी जाएगी। 2 सिंतबर को आयोजित होने वाली बैठक में इन तीन नामों पर सीईओ मुहर लगाएंगे।

यह भी पढ़ें: शनि की बदली चाल से चमकेगा इन राशियों का भाग्य! धन, करियर और सफलता के खुलेंगे नए रास्ते