उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। 89.5KM माइलस्टोन हलियापुर के पास यह हादसा उस समय हुआ जब वह सुल्तानपुर- धनपतगंज इलाके से गुजर रहे थे। हालांकि इस हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित है।

गाड़ी में सवार थे राहुल गांधी

यह दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 89.5KM के माइलस्टोन हलियापुर थाना क्षेत्र के पास हुई। राहुल गांधी की गाड़ी के पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। फिलहाल टक्कर कैसे हुई अभी इस बात की पुख्ता जानकारी सामने नहीं है। शुरूआती जांच में यह बात सामने निकल कर आ रही है कि टक्कर काफिले के पीछे चलने वाले वाहनों में हुई थी। जिसमें से एक गाड़ी में राहुल गांधी भी सवार थे। लेकिन वह बिलकुल सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर में एक कार का अगला हिस्सा यानी बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं और घटना के बाद सुल्तानपुर की ओर रवाना होते रहे। वह एक मानहानि मामले में अदालत में पेश होने के लिए जा रहे थे।

मानहानि मामले में कोर्ट में पेश होने जा रहे थे राहुल

राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले जाने के लिए रवाना हुए थे। साल 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी की आज पेशी होनी थी। जिसके लिए वह आज कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय काफिले की गाड़ियां अचानक से टक्करा गईं।

यह भी पढ़ें: अहोई अष्टमी 2026 कब है? कथा, सही तिथि के साथ जाने शुभ मुहूर्त व पूजा विधि!