UP Petrol Diesel Rate Today 31 August 2026: हर महीने के आखिरी दिन भी लोगों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर रहती है, क्योंकि ईंधन के दाम सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। 31 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और रुपये-डॉलर की कीमत में होने वाले बदलाव के आधार पर तय की जाती हैं।अगर आप यूपी में रहते हैं और अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई शहरों में आज के रेट अलग-अलग हैं।

यूपी के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

31 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 102.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं अन्य शहरों में भी कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

  • कानपुर: पेट्रोल 102.26 रुपये, डीजल 95.73 रुपये प्रति लीटर
  • प्रयागराज: पेट्रोल 102.86 रुपये, डीजल 96.25 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर
  • वाराणसी:पेट्रोल 102.86 रुपये, डीजल 96.25 रुपये प्रति लीटर
  • गोरखपुर:पेट्रोल 102.71 रुपये, डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद:पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर
  • मेरठ: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर
  • अलीगढ़:पेट्रोल 101.92 रुपये, डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर
  • आगरा:पेट्रोल 102.01 रुपये, डीजल 95.48 रुपये प्रति लीटर

रोज क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत तय होती हैं। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, विदेशी मुद्रा दर और टैक्स व्यवस्था के आधार पर इनके दाम प्रभावित होते हैं।तेल कंपनियां हर दिन सुबह नए रेट जारी करती हैं, जिससे ग्राहकों को मौजूदा कीमतों की सही जानकारी मिल सके।

पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों हुआ?

इससे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस दौरान दोनों ईंधनों के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी।पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कीमतों में बदलाव के पीछे कच्चे तेल के बढ़ते दाम और तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव का हवाला दिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आने से कंपनियों की लागत बढ़ी है।

क्रूड ऑयल की कीमतों का सीधा असर

पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव आने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर करीब 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे।इसी वजह से ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला।