UPSRTC Special Bus Service Lucknow to Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ से मथुरा और बरसाना के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन और बरसाना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से अतिरिक्त एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है।अब श्रद्धालु बिना परेशानी के लखनऊ से सीधे मथुरा और बरसाना तक सफर कर सकेंगे।

लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए कौन-कौन सी बसें चलेंगी?

UPSRTC की ओर से यात्रियों के लिए अलग-अलग रूट पर बसों की व्यवस्था की गई है।

रूट बस सेवा किराया
आलमबाग से मथुरा डायरेक्ट AC बस 889 प्रति सीट
आलमबाग से आगरा एक्सप्रेसवे साधारण बस 777 प्रति सीट
आलमबाग से बरसाना स्पेशल AC बस 889 प्रति सीट

आगरा होकर जाने वाली साधारण बसें हर घंटे उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में इन बसों को सीधे मथुरा और बरसाना तक बढ़ाया जा सकता है।

मथुरा और बरसाना जाने वाली AC बसों का टाइम टेबल

आलमबाग बस टर्मिनल से सीधी AC बसों की समय सारणी:

  • सुबह 9:00 बजे -बरसाना के लिए
  • शाम 4:00 बजे - मथुरा के लिए
  • रात 8:00 बजे--मथुरा के लिए
  • रात 10:30 बजे- मथुरा के लिए
  • रात 11:15 बजे -मथुरा के लिए

आगरा होकर चलने वाली बसों का समय

लखनऊ से आगरा जाने वाली साधारण बसें एक्सप्रेसवे के रास्ते नियमित चलेंगी।

विशेष समय:

  • सुबह 10:00 बजे
  • सुबह 11:00 बजे
  • दोपहर 12:00 बजे
  • शाम 6:00 बजे

इसके अलावा अन्य समय पर भी हर घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

ऑनलाइन कर सकते हैं सीट बुक

यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए UPSRTC ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।यात्री UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। इसके अलावा तत्काल ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

बस रवाना होने से पहले होगी पूरी जांच

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों की विशेष जांच के निर्देश दिए हैं।बसों को डिपो से रवाना करने से पहले ब्रेक, सीट, शीशे समेत करीब 13 जरूरी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।इसके अलावा चालक और परिचालकों को यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार करने और निर्धारित स्टॉप पर बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं।