kerala national highway road accident : केरल के त्रिशूर ज़िले के कैपामंगलम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक माल ढोने वाली लॉरी के पिछले हिस्से में कार के टकराने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात पनामबिकुन्नु सेंटर के पास हुआ। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटकर खोलना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस और दमकल विभाग को सूचना
केरल के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (NH 66) पर एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक दुर्घटना शुक्रवार रात 4 सितंबर, 2026 को करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पास पनामबिकुन्नु सेंटर के बाद हुई। गाड़ी में सवार दिंडीगुल स्थित पीएसएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों की जान चली गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने तेज धमाके आवाज सुनकर लोगों पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
कार पूरी तरह हुई चकनाचूर
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात 11.42 बजे घटी, जब तमिलनाडु में पंजीकृत कार अनियंत्रित होकर तेज गति से लॉरी से टकरा गई। भारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोड़ के पास खड़ा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसका अगला हिस्सा लॉरी के नीचे दब गया। यात्रियों को निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। बचाव दल के सामने बेहद मुश्किल चुनौती थी, खासकर आगे की सीटों पर फंसे लोगों को बाहर निकालना, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाता है। वाहन में सवार सभी आठों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
कार में सवार सभी आठ लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल में स्थित पीएसएनए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं, जो वीकेंड मनाने केरल आ रहे थे। मृतकों में विश्वा, सूर्या और युवासंजीत, तथा संतोष और प्रसन्ना शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Krishna Navami 2026: मृगशिरा नक्षत्र में किस्मत चमकेगी या बढ़ेगी चुनौती? जानें राशिफल