Narnaul News: हरियाणा के नारनौल और आसपास के गांवों में सुनियोजित विकास को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने शहर में 10 नए सेक्टर विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है। इनमें 8 रिहायशी और 2 व्यावसायिक सेक्टर शामिल हैं।

प्राधिकरण ने नए सेक्टरों के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर अपने पोर्टल पर आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए संबंधित गांवों में विज्ञापन भी जारी किया गया है।

8 रिहायशी सेक्टरों के लिए जमीन चिह्नित
सेक्टर-1: बुचकपुर और नारनौल के बीच करीब 360 एकड़
सेक्टर-2: नारनौल और किरारोद अफगांव के बीच करीब 303 एकड़
सेक्टर-3: नारनौल, नूनी अव्वल और नसीबपुर के बीच करीब 246 एकड़
सेक्टर-4: नूनी अव्वल, नसीबपुर और नांगतिहाड़ी के बीच करीब 543 एकड़
सेक्टर-5: नूनी अव्वल और नसीबपुर के बीच करीब 256 एकड़
सेक्टर-6: नूनी अव्वल, नसीबपुर और मिरपुर-2 के बीच करीब 372 एकड़
सेक्टर-8: नारनौल में करीब 358 एकड़
सेक्टर-11: नारनौल और रसुलपुर के बीच करीब 518 एकड़

सेक्टर-11 में करीब 250 एकड़ जमीन रिहायशी क्षेत्र के लिए और लगभग 260 एकड़ ओपन स्पेस के लिए विकसित किए जाने की योजना है।

सेक्टर-9 और 10A होंगे व्यावसायिक
नारनौल में दो नए सेक्टरों को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। सेक्टर-9 करीब 260 एकड़ में और सेक्टर-10A करीब 160 एकड़ में विकसित करने की योजना है। इन व्यावसायिक सेक्टरों के विकसित होने से शहर में कारोबार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पहले जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया
HSVP के कार्यकारी अधिकारी दीपक ने नए सेक्टरों की योजना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नए सेक्टरों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन उपलब्ध होने के बाद सेक्टरों को विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। नए रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टर विकसित होने से नारनौल और आसपास के गांवों में शहरी विस्तार, आवासीय सुविधाओं और कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।