नई दिल्ली: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के कदम उठाए हैं। इस मामले के बाद पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का उद्देश्य ऐसी घटनाओं को रोकना और पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में मज़बूत की गई सुरक्षा व्यवस्था
दरअसल, सितंबर में पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना के बाद दिल्ली के कालकाजी में आस्था कुंज पार्क में सुरक्षा के उपाय और मज़बूत कर दिए गए हैं। पार्क में लोगो की सुरक्षा लेकर दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में सभी 340 मौजूदा लाइटें चालू कर दिया हैं। इसके साथ ही उन्होंंने सुरक्षा की दृष्टि से 105 अतिरिक्त लाइटें भी लगाई हैं।
लगाए गए कई CCTV कैमरे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रात के समय में पेट्रोलिंग के लिए टॉर्च और सुरक्षा के ज़रूरी सामान के साथ दो सायरन वाली मोटरसाइकिलें तैनात की गई हैं। सुरक्षा के इंतजाम और गार्ड की तैनाती चेक करने के लिए साइट इंचार्ज, सिक्योरिटी सुपरवाइज़र और डिपार्टमेंट के स्टाफ़ द्वारा सरप्राइज़ नाइट इंस्पेक्शन भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। 142.41 एकड़ में फैले इस पार्क में 29 गेट हैं। जबकि यहां लाइटिंग और सिक्योरिटी के इंतज़ाम की कमी बताई गई थी। इसे के मद्देनज़र यह इंतजाम किए गए हैं।
DDA ने क्यों बढ़ाई आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा, जानें पूरा मामला?
दरअसल, 21 सितंबर को साउथ-ईस्ट दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क के अंदर एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह और उसकी दोस्त दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर गई थीं और बाद में गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में घुस गईं। कथित तौर पर तीन लोगों ने पुलिस बनकर उसे उसकी दोस्त से अलग किया और एक सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने कथित तौर पर उसे बंदूक और चाकू से धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया। पीड़िता का AIIMS हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया गया। क्राइम/FSL टीम ने मौके की जांच की और ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए। इसके मुताबिक, POCSO एक्ट की धारा 6/17 के तहत PS अमर कॉलोनी में केस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें-कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आज बिहार दौरा, पटना पहुंच करेंगे पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा