जयपुर: राजस्थान के बगरू में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर एक ट्रैवलर वाहन (मिनीबस) और ट्रेलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घटना की जानकारी की मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां, सड़क पर बिखरा मलबा
जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 2 बजे पुलिस मित्र से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पेट्रोल यूनिट को सूचित किया और घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां, सड़क पर बिखरा मलबा और भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा और हाईवे पर सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर उजागर करती है।
घायलों को जयपुर के SMS अस्पताल में किया गया रेफर
इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गईऔर उनके शवों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहीं 19 घायलों में से सात को आगे के इलाज के लिए जयपुर के SMS अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने कहा कि स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने परिवहन का इंतज़ाम करने के बाद दूसरे घायल पैसेंजर को भी सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्होंंने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी से कूद गया।बस में कुल मिलाकर करीब 30 लोग सफर कर रहे थे। जिसमें 9-10 महीने के बच्चे भी मौजूद थे।