टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुरादाबाद: कल नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, शिक्षक निर्वाचन चुनाव के चलते फैसला उत्तराखंड CM धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- संवाद से दूर होगी गलतफहमी तिब्बत में जोरदार भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7 रही तीव्रता ओम प्रकाश माथुर कल केरल के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे बिहार सरकार ने 3 एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया मुंबई में FDA ने दो डोमिनोज आउटलेट सहित 11 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड किए यूट्यबर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी PM मोदी से बेंजामिन नेतन्याहू ने बात की, ‘भारत-इजराइल मिलकर आतंकवाद से लड़ रहे’ दिल्ली MCD की बैठक में AAP और कांग्रेस के पार्षद भिड़े, हाथापाई की नौबत आई ‘देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार’, राहुल के बयान पर बोले RSS नेता इंद्रेश
खेल

गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इंडियन टीम शायद ट्रॉफी जीत सकती है। ऐसे में आइए एक बार इंडियन क्रिकेट टीम के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित स्क्वाड पर चर्चा कर लेते हैं।

गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड
Team India's probable squad for the 2027 World Cup

Team India's probable squad for the 2027 World Cup: साल 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था और इंडियन टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फैंस को पूरा यकीन था कि इंडिया ही खिताब जीतेगी।

हालांकि ऐसा हो नहीं सका। लेकिन 2027 वर्ल्ड कप में शायद इंडिया ट्रॉफी उठा ले। ऐसे में आइए एक बार इंडियन क्रिकेट टीम के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित स्क्वाड पर चर्चा कर लेते हैं।

अगले साल अक्टूबर में शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप

अभी तक आधिकारिक तौर पर 2027 वर्ल्ड कप के तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन संभावना है कि इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी और यह 21 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 14 टीमें हमें इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगी। इस टूर्नामेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपी गई है।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर कर सकते हैं भारत को लीड

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाने के बाद भारतीय वनडे टीम का कप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया है और वही 2027 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान उपकप्तान का पदभार श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं और वही हमें उस दौरान भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया! गिल-राहुल समेत इन मैच विनर्स को मिला सकता है चांस

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

बता दें कि लास्ट कुछ समय से रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम पर लगातार चर्चा चल रही है। हालांकि उम्मीद है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका मिल सकता है।

इस दौरान भारत के स्क्वाड में रोहित-विराट के अलावा शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह खेलते दिखाई दे सकते हैं।

2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

नोट: बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक तौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ ऐसे ही स्क्वाड का चयन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब 

Anil Kumar

अनिल कुमार इस समय TNP में बतौर स्पोर्ट्स राइटर काम कर रहे हैं। इससे पहले अनिल ने Timesbull में 3 महीने और Sportzwiki Hindi में करीब 2.6 साल काम किया है। अनिल का स्पोर्ट्स बीट पर अच्छा अनुभव है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो