French open 2026: भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान को सीधे गेम में हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का कैंपेन जिंदा रखा। दुनिया की 11वें नंबर की भारतीय शटलर ने एरिना ग्रैंड पेरिस में 39 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया की 17वें नंबर की चियू को 21-13, 21-14 से हराया।
शुरुआत से ही हावी रहीं सिंधु
चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान पर भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु हावी रहीं और शुरुआती गेम में इंटरवल तक 11-5 की बढ़त बना ली और फिर आराम से गेम अपने नाम कर लिया। उन्होंने दूसरे गेम में भी इसी लय को बनाए रखा, 7-0 की बढ़त बना ली और मैच अपने नाम करने के लिए अपना कंट्रोल बनाए रखा। यह जीत सिंधु की चियू पर दूसरी जीत थी, इससे पहले उन्होंने पिछले महीने एशियन गेम्स 2026 में भी चीनी ताइपे की शटलर को हराया था।
Easily one of the craziest exchanges I have ever seen. PV Sindhu with *almost* a near-perfect DUMMY SHOT, but Chiu Pin-Chian steadies herself in time. 😂 Cannot stop watching this. https://t.co/SOrLQEcSG9
— Vinayakk (@vinayakkm) October 23, 2026
सेमीफाइनल पहुंचीं सिंधु
सिंधु अब इस साल चार बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इससे पहले वह जनवरी में मलेशिया ओपन और जून में ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन में आखिरी चार में पहुंची थीं, और फिर जुलाई में जापान ओपन का टाइटल जीता था। शनिवार को सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी का सामना इंडोनेशिया की वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पुत्री कुसुमा वर्दानी या जापान की हिना अकेची से होगा।
अश्मिता चालिहा हुईं बाहर
इससे पहले, शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में अश्मिता चालिहा के बाहर होने के बाद सिंधु BWF सुपर 750 टूर्नामेंट में भारत की अकेली दावेदार बची हैं। चालिहा, जिन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी, जापान की ओलंपिक मेडलिस्ट नोजोमी ओकुहारा से 21-10, 17-21, 21-16 से हार गईं।
भारत की मेन्स टीम भी बाहर
भारत का मेन्स सिंगल्स कैंपेन गुरुवार को आयुष शेट्टी के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद खत्म हो गया था, जबकि लक्ष्य सेन अपने शुरुआती राउंड के मैच से पहले ही हट गए थे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी, और ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी भी पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी।
ये भी पढ़ें- भारतीय ओपनर ने दिया BCCI को झटका, 30 साल की उम्र में लिया संन्यास