Raksha Bandhan 2026 : आज रक्षाबंधन और पूर्णिया है। ऐसे में आज का राशिफल भी सभी के खास रहने वाले है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि पूर्णिया पर आज चंद्रमा किसका साथ देगा और किसकी भाग्य उदय होगा।
मेष राशि
सबसे पहले बात करते हैं हम मेष राशि की। ज्योतिष के हिसाब से आज मेष राशि के लोगों को पूर्णिया के दिन चंद्रमा का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट में अचानक लाभ मिलेगा। आज आपके पुराने कर्ज का बोझ कम होगा। लेकिन आज आपकी फिजूलखर्ची भी बड़ सकती है। काम के सिलसिले आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आपको आज मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा।
वृष राशि
आज वृष राशि के जातक अपने जरूरी काम निपटाएंगे। आज कोई बड़ी सूचना भी मिल सकती है। घूमने-फिरने का भी आज मौका मिलेगा। कोई अटका हुआ सरकारी काम आज हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी सूचना आपका दिन बना देगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगे। आज कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा। मिथुन राशि के जातक आज उर्जावान रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है, उनकी भावनाओं को नजरअंदाज बिलकुल भी न करें। कुल मिलाकर आज आपका जीवन सकारात्मक बदलाव देखेगा।
कर्क राशि
आज आपको ऐसी शुभ सूचना मिलने वाली है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के जीवन में पूर्णिया उम्मीद की नई किरण लाएगी। लेकिन मौज-मस्ती में समय न गंवाए। विरोधियों से सावधान रहें।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद देगी। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी। अपना निर्णय मजबूती से लेंगे। कई उलझे काम सुलझेंगे।धैर्य रखेंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। संपत्ति को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। लंबे समय से अटकी बिजनेस डील होगी। पुराने कर्ज खत्म होंगे। बड़ा कदम भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा। चंद्रमा की कृपा से आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोग अगर बैंक से लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो, आज काम बन जाएगा। आज चंद्रमा आपके लिए नए अवसर लाया है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आज अपना दिन बेहतर बनाने से फायदा होगा।माता के सहयोग से जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातको का दिन शुभ रहेगा। संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कार्यस्थल में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा का योग है।
धनु राशि
आज मां के साथ किसी परिवार मुद्दे पर बात करेंगे।जीवनशैली में सुधार होगा। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होगा। संपत्ति से जुड़ा मामला तनाव देगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। कारोबार में नई साझेदारी लाभ देगी।
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों के जीवन में चंद्रमा शुभ परिणाम देगा। राजनीति या सार्वजनिक जीवन में खास अवसर मिलेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करेंगे। उधार लेने से बचे।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के जातक कारोबार में नए बदलाव के अवसर देंगे। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की पदोन्नति से घर का माहौल खुशनुमा होगा। घर में धार्मिक वातावरण बनेगा।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातक बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। काम में की गई मेहनत से सफलता मिलेगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। फिलहाल किसी से उधार लेने से बचे। पिता की कोई बात ठेस पहुंचा सकती है।