Uttarakhand News: एक लड़की के लिए शादी का पल बेहद खास और यादगार होता है। शादी का लाल जोड़ा, हाथों में कलिरे और चुड़ा। शादी के लिए लड़की सब कुछ अलग करके उसे यादगार बनाती है। लेकिन जरा ठहरिए। क्योंकि आज हम आपको एसी खबर से रू-ब-रू कराने वाले हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, खबर पहाड़ से है, यानी उत्तराखंड से।

अक्सर शहरों में रहने वाले लोगों को पहाड़ों में घुमना फिरना काफी पसंद हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यहां के लोग किस तरह से अपना जीवन जीते होंगे। ऊंचे पहाड़ जहां बिजली भी कम। लेकिन इससे भी बड़ी समस्या वहां की कच्ची सड़कें। यही समस्या उत्तराखंड के चकराता में भारी भरकम लहंगा पहने पहाड़ों पर दौड़ती एक लड़की के सामने आई।

भारी लहंगे में भागती दुल्हन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर 4 घंटे पहाड़ों पर पैदल चलकर करीब 18 किलोमीटर का सफर तय करने वाली लड़की शादी के बाद विदा हुई। ससुराल की चुनौतियों से तो वह बाद में सामना करती। उससे पहले ही बुल्हाड़ गांव से विदा होकर लोखंड़ी ससुराल जाने वाली कच्ची सड़क ने उसकी परीक्षा ले ली। गर्मजोशी से पहाड़ी लड़की ने भारी लहंगे में जैसे कैसे ससुराल का सफर तय किया।

इसी दौर उसके साथ मौजूद लोगों में से किसी ने उसका वीडियो बनाया जिसमें चलते चलते वह सीएम पुष्कर सिंह धामी से गांव में सड़क बनाने की मांग करती दिखी। दुल्हन के जोड़े में नवविवाहिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कच्चा रास्ता बना चुनौती

दुल्हन का शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश होना कितना जरूरी है उसका अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगा सकते हैं। जिसमें उत्तराखंड के चकराता ब्लॉक के उदावा के पास बुल्हाड़ गांव से विदा हुई दुल्हन शर्मिला को लोखंडी अपने ससुराल में समय पर पहुंचना था। 18 किलोमीटर का सफर दुल्हन शर्मिला ने भारी लहंगे में दौड़ लगाकर तय किया। इस सफर में उसके सामने पहाड़ का कच्चा रास्ता एक परीक्षा की तरह था।

बुल्हाड़ से विदा होकर वह लोखंडी तक गाड़ी में बैठकर पहुंची। लेकिन इसके आगे का सफर उसे पैदल ही तय करना पड़ा। उत्तराकंड में आज भले ही सरकार विकास के दावे करती हो। लेकिन वायरल वीडियो ने सड़क को लोखंडी गांव तक नहीं पहुंचाया। जिसकी हकीकत खुल गई।

क्या सीएम धामी बनवाएंगे सड़क

क्योंकि दुल्हन शर्मिला को शुभ घड़ी में शुभ मुहूर्त के अंदर ही गृह प्रवेश करना था। ऐसे में इसे पहली परीक्षा मानते हुए शर्मिला ने भारी लहंगे में ही दौड़ लगा दी। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। रास्ते में कई बार शर्मिला थक भी गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों व उसके साथ मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाने लगी।

इस वायरल वीडियो से एक बात तो समझ आती है कि विकास की बानगी करना आसान है लेकिन उसे धरातल पर उतारना बड़ी बात। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सीएम धामी गांव की कच्ची सड़क को पक्का करवा पाते हैं या नहीं?

 यह भी पढ़ें: MLC Election: 28 सीटें, 4 राज्य और सियासी महासंग्राम! किस पार्टी का पलड़ा रहेगा भारी?