Viral Video: 10 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन की ओर गिरना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऐसे में अगर स्काईडाइविंग के दौरान पैराशूट या शरीर का नियंत्रण बिगड़ जाए, तो बचने की उम्मीद बेहद कम मानी जाती है। लेकिन यूके में एक 35 वर्षीय महिला के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। महिला इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद जिंदा बच गईं। हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग भी हैरान हैं।
हवा में ही बेहोश हो गईं हॉली
यह घटना नॉटिंघम के लैंगर एयरफील्ड की बताई जा रही है। डेवोन के ओकहैम्पटन की रहने वाली 35 वर्षीय हॉली विफेन अपने दोस्तों के साथ स्काईडाइविंग करने पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, हॉली समेत सभी लोग करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई से विमान से कूदे थे।
😱 WATCH IT IF YOU DARE. A SKYDIVER GETS KNOCKED OUT COLD AND PLUMMETS 10,000FT WITH NO CHUTE OPEN… AND WALKS AWAY ALIVE! 🪂
— J Stewart (@triffic_stuff_) September 7, 2026
A skydiver gets knocked UNCONSCIOUS in mid-air and then drops 10,000ft with no parachute open. Her fellow jumpers can only watch, helpless, as she… pic.twitter.com/8AcObCurxS
स्काईडाइविंग के दौरान हॉली हवा में ट्रैकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक अन्य स्काईडाइवर का पैर अचानक उनके सिर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हॉली हवा में ही बेहोश हो गईं और उनका शरीर तेजी से नीचे गिरने लगा।
साथी ने बचाने की कोशिश की
हॉली के साथ मौजूद एक साथी स्काईडाइवर ने उन्हें संभालने और पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, तेज रफ्तार और हवा के दबाव के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं पाया। इसके बाद हॉली तेजी से जमीन की ओर गिरती चली गईं। ऐसे हालात में उनका बच पाना लगभग असंभव नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद किस्मत ने उनका साथ दिया।
घने पेड़ ने रोक दी गिरने की रफ्तार
हॉली सीधे जमीन पर गिरने के बजाय नीचे मौजूद एक घने पेड़ से टकराईं। पेड़ की कई मजबूत टहनियों ने उनके शरीर की गति को धीरे-धीरे कम किया। इसी वजह से जमीन से होने वाली सीधी और बेहद खतरनाक टक्कर टल गई। जब हॉली को होश आया, तब वह जमीन पर पड़ी हुई थीं। उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी और शरीर पर भी कई चोटें आई थीं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।
ये भी पढ़ें: Gut Health Tips: अगर गट हेल्थ ठीक करना चाहते है, तो आज ही अपने नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें
गंभीर चोटों के बावजूद नहीं टूटा हौसला
इतने भयानक हादसे के बाद भी हॉली ने हिम्मत नहीं छोड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी रिकवरी के दौरान ऐसी बात कही, जिसने उनके जज्बे को दिखा दिया। हॉली का कहना है कि पूरी तरह ठीक होने के बाद वह दोबारा स्काईडाइविंग करना चाहती हैं। 10 हजार फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी हॉली का जिंदा बचना वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद लोग भी उनकी किस्मत और हिम्मत दोनों की चर्चा कर रहे हैं।