Diwali 2026 Home Painting Ideas: दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है। कपड़ों, पर्दों और फर्नीचर के साथ दीवारों की रंगाई-पुताई पर भी खास ध्यान दिया जाता है। अगर आप इस दिवाली अपने घर को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो एक ही रंग के बजाय कुछ नए पेंट और डिजाइन आइडियाज आजमा सकते हैं।

एथनिक कलर्स से दें ट्रेडिशनल लुक

दिवाली पर मस्टर्ड येलो, डीप मैरून और रॉयल ब्लू जैसे रंग घर को पारंपरिक और आकर्षक लुक देते हैं। ये रंग दीयों, रंगोली और अन्य फेस्टिव डेकोरेशन के साथ खूब जंचते हैं।

एक दीवार को बनाएं खास

पूरे कमरे को अलग-अलग रंगों से सजाने के बजाय एक दीवार को हाइलाइट करें। टेक्सचर, मेटैलिक या मार्बल फिनिश वाली दीवार घर की खूबसूरती बढ़ा सकती है।

ट्राई करें दो रंगों का कॉम्बिनेशन

मॉडर्न लुक के लिए बेज के साथ केसरिया या क्रीम के साथ गोल्ड का कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। इससे कमरे को खूबसूरत और बैलेंस्ड लुक मिलेगा।

स्टेंसिल डिजाइन से बढ़ाएं खूबसूरती

दीवारों पर दीया, फूल या पेसली पैटर्न वाले स्टेंसिल डिजाइन बनवाएं। इससे बिना ज्यादा खर्च किए घर को फेस्टिव टच दिया जा सकता है।

पूजा रूम में बनवाएं मंडला डिजाइन

पूजा घर की दीवार पर मंडला से प्रेरित डिजाइन बनवाने से यह हिस्सा आकर्षक और खास नजर आएगा।

बालकनी को भी करें पेंट

बालकनी में ब्राइट कलर की दीवार के साथ फेयरी लाइट्स और पौधे रखें। इससे शाम के समय यह कोना बेहद खूबसूरत लगेगा।

न्यूट्रल रंगों से पाएं क्लासी लुक

अगर आपको चटक रंग पसंद नहीं हैं, तो सफेद, हल्का ग्रे या बेज चुनें। इनके साथ गोल्डन बॉर्डर और पीतल के दीये सजावट को खास बना सकते हैं।

पेंटिंग से पहले करें तैयारी

पेंट करवाने से पहले दीवारों की सफाई करें और दरारों या सीलन को ठीक करवाएं। प्राइमर लगाने और आसानी से साफ होने वाला टिकाऊ पेंट चुनने से फिनिश बेहतर मिलेगी।

घर को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा खर्च के जरूरत नहीं

दिवाली पर घर को खूबसूरत बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत ज्यादा खर्च करें। सही रंग, आकर्षक हाइलाइट वॉल और थोड़ी-सी सजावट से घर को नया और फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: क्या कैंसर का अंत करेगी नई वैक्सीन? ट्रायल के नतीजों ने चौंकाया!