दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 महिलाएं शामिल हैं जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इन दोनों ने ही मुंबई के शूटर्स को हथियार सप्लाई किए थे।

यूपी की 2 युवतियां गिरफ्तार

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी में सबसे बड़ा खुलासा हथियार सप्लाई को लेकर किया है। जिसमें पुलिस ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली 2 युवतियों के शामिल होने की बात कही। यह वही दोनों युवतियां हैं, जिन्होंने आरोपियों को दिल्ली से मुंबई हथियार सप्लाई किए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने सीतापुर और आजमगढ़ की रहने वाली दोनों युवतियों समेत 4 आरोपियों को गिरप्तार किया है।

यह भी पढ़ें: 8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली? जानिए पूजा की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

हरियाणा के कुनाल ने खरीदे थे हथियार

पुलिस अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत में रहने वाला कुनाल अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया था। इसके बाद उसने राधा और बबीता को दिए थे। राधा और बबीता ने मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए वह हथियार हमलावरों तक पहुंचा दिए थे।

हमले के बाद आरोपियों को वहां से निकलने की बात कही

18 अक्टूबर की शाम को करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद कथित तौर पर शूटरों के मुंबई में मौजूदगी की सूचना मिली थी। ऐसे में कुनाल ने आरोपियों को वहां से निकलने की बात कही। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कुनार और सुमित के अलावा यूपी की राधा और बबीता शामिल हैं। पुलिसक ने 20 अक्तूबर को ही चारों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: तापमान और मौसम को लेकर IMD का पूर्वानुमान! जानिए आपके शहर में मौसम का हाल?