PM Kisan Yojana 24 Instalment date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशबरी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स हैंडल में दावा किया गया है कि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी हो सकती है।
योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। किसानों को इस रकम से खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
24वीं किस्त के लिए e-KYC क्यों जरूरी है?
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है। जिन लाभार्थियों की e-KYC अधूरी है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए किसानों को समय रहते अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। e-KYC के लिए आधार से जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, पीएम किसान मोबाइल ऐप में उपलब्ध फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा या नजदीकी जन सेवा केंद्र की मदद भी ली जा सकती है।
ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस
किसान घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लाभार्थी स्थिति देख सकते हैं।
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर Beneficiary Status (https://pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.) विकल्प खोलें।
- मांगी गई जानकारी के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- स्क्रीन पर मांगी गई सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
- अपना भुगतान और लाभार्थी स्टेटस देखें।
अगर स्टेटस में कोई समस्या दिखाई देती है, तो आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए विकल्पों के जरिए जानकारी लें या संबंधित कृषि कार्यालय/जन सेवा केंद्र से संपर्क करें।
Direct Support, Stronger Farmers! Mark your calendar! The 24th instalment of PM-KISAN is set to be released on 30th October 2026, empowering our Annadatas with continued financial support. #PMKISAN #PMKISAN24thInstalment #pmkisan #agrigoi https://t.co/rMOXj7R9NP
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 23, 2026