Delhi Traffic News: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित BRICS SUMMIT की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। जिसे देखते हुए आज यानि 8 सितम्बर को दिल्ली में कुल 22 से 35 जगहों का रुट डायर्वजन किया जा रहा हैं। वही समिट से पहले वीवीआईपी कारकेड की रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए एडवाइजरी जारी की हैं।
इन इलाकों पर दिख सकता हैं ज्यादा असर
बता दें कि वही ट्रैफिक पुलिस ने x हैंडल पर पोस्ट कर एडवाइजरी की जानकारी दी हैं और साथ ही लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की भी अपील की हैं। हालांकि ट्रैफिक नियंत्रण का असर नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर दिखाई पड़ सकता है। एडवाइजरी में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, मथुरा रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग और शांति पथ समेत कई रास्तों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा धौला कुआं, लोधी रोड, मंडी हाउस, कनॉट प्लेस और प्रगति मैदान के आसपास भी ट्रैफिक मूवमेंट प्रभावित हो सकता है।
🌍 BRICS SUMMIT 2026 | PLAN BEFORE YOU MOVE
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 7, 2026
11–13 September
Travelling to work, the airport, railway station or across New Delhi?
📱 CHECK BEFORE YOU LEAVE
🛣️ Affected Roads
🚧 Diversion Points
🗺️ Alternate Routes
✈️ Airport Routes
🚇 Metro/Public Transport
⏱️ Keep extra… pic.twitter.com/5PZ7PrdCQs
22 जगहों पर डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस ने कारकेड को सुरक्षित और सुचारू रुप से संचालित करने के लिए 22 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट चिन्हित किए हैं। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट, धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर और लोधी रोड जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।
यात्रियों को क्या करना चाहिए?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्तों पर जाने से पहले अपना रूट प्लान करने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। जहां संभव हो, दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर समय लेकर निकलने को कहा गया है। आपातकालीन और मेडिकल सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था रहेगी। वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
क्यों हो रही है इतनी बड़ी तैयारी?
भारत 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है। इसमें कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इसी वजह से वीवीआईपी मूवमेंट के लिए पहले से कारकेड रिहर्सल और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Weather Today: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट