18वां BRICS Summit: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS Summit का आयोजन होने वाला है। दिल्ली में विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों का जमावड़ा लगेगा। ऐसे में होटलों की भी चांदी होने वाली है। दिल्ली के कई बड़े होटल में जहां पूर्व में ही बुकिंग हो चुकी है। तो वहीं छोटे होटलों ने भी अपने रेट में इजाफा कर दिया है। 12 और 13 सितंबर के आस-पास फाइव स्टार रेटिंग वाले होटलों में कमरे मिलना लगभग मुश्किल होगा। इस समय होटल में रूम बुकिंग की मांग इतनी ज्यादा बढ़ने से कई होटलों ने अपने किराए में वद्धि कर दी है। लग्जरी सुइट्स की बात करें तों एक रात का किराया सीधा 14 लाख पहुंचा दिया है।
BRICS Summit के आसपास सबसे ज्यादा बुकिंग
BRICS Summit में आने वाले विदेशी मेहमानों की आवभगत में यूं तो किसी तरह की कमी नहीं की जाएगी। ऐसे में होटलों की बुकिंग को लेकर सबसे ज्यादा हलचल देखी जा रही है। आने-जाने में परेशानी ना हो उसके लिए ज्यादातार लोग भारत मंडपम के आस-पास अपना रूम बुक करवा चुके हैं। दिल्ली के कई प्रमुख होटल इन तारीखों के लिए पूरी तरह बुक हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों के लिए है जिन्होने अभी तक रुम बुक नहीं कराया है और जहां रूम मिल भी रहे हैं तो वहां एक रात रुकने का किराया 1 लाख से 2 लाख है। लुटियंस दिल्ली और एरोसिटी के आस-पास सभी होटलों में रूम बुक हो चुके हैं।
लग्जरी सुइट का रेट भी पहुंचा सातवें आसमान
BRICS Summit को लेकर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों और हाई-प्रोफाइल वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों के स्वागत के लिए होटलों में प्रीमियम श्रेणी के कमरों की मांग को एकदम बढ़ गई। प्रमुख फाइव स्टार होटलों में प्रेसिडेंशियल और सुपर लग्जरी सुइट्स का किराया एक रात के लिए 14 लाख कर दिया गया है। सामान्य एग्जीक्यूटिव और डीलक्स कमरों के दाम भी कई बढ़ा दिए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए होटल पहले ही बुक हो चुके हैं।
सर्च ट्रेंड में फाइव स्टार होटल
इस समय फाइव स्टाल होटलों की बढ़ी मांग का संकेत ऑनलाइन सर्च ट्रेंड में आएगा। ट्रैवल प्लेटफॉर्म Ixigo के मुताबिक दिल्ली के फाइव स्टार होटलों को लेकर सर्चिंग में इस समय 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। कई होटलों के कमरे के किराए में एक ही सप्ताह में 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज हुई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीमित विकल्प
विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर जहां पूरी व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। तो वहीं इस समय उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का भी खास ध्यान रखने के लिए खाका तैयार कर लिया है। जिसे ध्यान में रखते हुए समिट में शामिल होने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा एजेंसियों और विदेश मंत्रालय ने पहले ही बड़ी रणनीति बना ली है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण होटलों के बड़े हिस्से को पूर्व में ही रिजर्व किया गया है। लेकिन इसका सीधा असर आम बुकिंग पर दिखाई देता है। वीवीआईपी प्रोटोकॉल और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली के सभी बड़े होटलों में आम पर्यटकों के लिए इस समय कमरा मिलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन भी होगा।
गुरुग्राम और NCR के होटल भी फुल
एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली के प्रमुख व बड़े होटलों में रूम नहीं मिल पा रहे तो वहीं दूसरी तरफ एनसीआर और गुरुग्राम के होटलों पर भी बुकिंग पहले से करवा ली गई है। इन होटलों में ज्यादातर विदेशी नागरिक और फलाइटों से आने वाले अन्य राज्यों के लोगों के रुकने की व्यवस्था पहले से तय है। यानी समिट का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं, बल्कि आसपास के होटल पर भी पहुंच गया है।
होटल बुकिंग 25 फीसदी बढ़ी
Cleartrip के PeekABoo,Trends,Tracker के जारी आंकड़ों की माने तो BRICS Summit के वीकेंड में दिल्ली के आस-पास होटल बुकिंग बीते वर्ष समान अवधि के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा हुई। होटल कारोबार से जुड़े इस आंकड़े से राजधानी में समिट के दौरान विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा।
ताज होटल के दाम में इजाफा
ताजा रिपोर्ट के आधार पर जिस होटल ताज में कमरे का किराया आम दिनों में करीब 1.5 लाख रुपये तक रहता था, वही अब 12 से 15 लाख पहुंच गया। रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में ज्यादातर फाइव स्टार होटलों में समिट की अवधि के लिए बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।
होटल के टैरिफ पर पड़ा सीधा असर
दिल्ली में होटल विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए इस समय तैयार हैं। नई दिल्ली के द ललित होटल में कई देशों के प्रतिनिधिमंडलों और प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था है। होटल के जनरल मैनेजर विशाल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका, बुरुंडी और UAE समेत कई देशों के डेलिगेशन और प्रतिनिधि होटल में ठहर गए हैं। विशाल शर्मा ने कहा- BRICS Summit के कारण होटल के कमरों की डिमांड में असाधारण वद्धि देखने को मिली है। मांग बढ़ने के साथ कमरों की कीमत सामान्य टैरिफ की तुलना में करीब 30 फीसदी अधिक हो गई है।
विदेशी मेहमानों के कारण होटल कारोबार में लगे चार चांद
BRICS Summit ने इस समय दिल्ली के होटलों में चार चांद लगा दिए है। विदेशी नागरिकों का बेहतरीन वेलकम करने के साथ-साथ हर तरह की सुविधा देने के लिए होटल मालिक इस समय पूरी तरह से व्यस्त हो चुके हैं। दिल्ली के होटलों में कारोबरियों ने चार चांद कारोबारी के लिए बड़ा कारोबारी मौका पैदा किया है। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, अधिकारियों और अन्य यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच कमरों की मांग तेजी से बढ़ी है। दूसरी ओर, सीमित उपलब्धता ने कीमतों को ऊपर पहुंचा दिया है। यही वजह है कि समिट के आसपास दिल्ली के होटल बाजार में एक तरफ बुकिंग तेज हुई है, तो दूसरी तरफ कमरों के किराए में असाधारण उछाल देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: 7 सितंबर 2026: जानिए पुनर्वसु नक्षत्र का आपकी राशि पर शुभ परिणाम