Rohit Shetty on Scout OP Love Gill: बिग बॉस 20 के घर में इस बार रिश्तों को लेकर बड़ा सवाल उठने वाला है। वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। और घर में आते ही रोहित ने लवप्रीत कौर गिल और स्काउटओपी की बढ़ती नज़दीकियों पर ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है।
लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल
दरअसल, जियोहॉटस्टार की ओर से जारी प्रोमो में रोहित शेट्टी, लवप्रीत से पूछते हैं कि आखिर स्काउट उनके लिए हैं कौन? इस पर लव जवाब देती हैं कि वह स्काउट को अपना भाई मानती हैं। लेकिन रोहित इस जवाब के बाद दोनों की शारीरिक नज़दीकियों का जिक्र करते हुए सवाल खड़े कर देते हैं।
'हरकतें अच्छी नहीं लग रही हैं'
रोहित बताते हैं कि स्काउट को कंबल के अंदर लव के पैर, हाथ और गर्दन की मालिश करते देखा गया है। वह साफ कहते हैं कि स्क्रीन पर दोनों की ये हरकतें अच्छी नहीं लग रही हैं। रोहित का कहना है कि जब लव स्काउट से पीछे से मालिश करने को कहती हैं और स्काउट उनकी पिंडलियां दबाते हैं, तो यह व्यवहार दर्शकों के सामने गलत संदेश दे सकता है।
View this post on Instagram
स्काउट ने दी सफाई
वहीं, रोहित के सवालों पर स्काउटओपी अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि वह दूसरी कंटेस्टेंट माही विज की भी मालिश करते हैं, जब वह उनसे ऐसा करने के लिए कहती हैं। हालांकि, रोहित उन्हें समझाते हैं कि घर के अंदर उनके व्यवहार को बाहर किस नजरिए से देखा जा रहा है, इस बात को समझना जरूरी है।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
इस प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कई दर्शकों ने रोहित शेट्टी के सवालों का समर्थन किया है। वहीं, खबरें यह भी हैं कि स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी आने वाले किसी एपिसोड में नजर आ सकती हैं।
वीकेंड का वार में काशवी की होगी एंट्री!
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या काशवी की एंट्री होती है और लव-स्काउट के रिश्ते पर घर में कोई नया खुलासा होता है। बिग बॉस 20 में इस मुद्दे पर आगे क्या मोड़ आएगा, यह आने वाले वीकेंड का वार में पता चलेगा।
ये भी पढ़ें: पंखे बदलने से रुकेगी आत्महत्या? गुजरात यूनिवर्सिटी के फैसले पर बड़ा सवाल!