Mahhi Vij Breaks Her Silence on Divorce Alimony: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अभिनेत्री माही विज अपनी बेटी तारा को लेकर भावुक होती नजर आईं। शो के दौरान उन्होंने अपनी सिंगल मदर की जिंदगी, बेटी की परवरिश और उसके सुरक्षित भविष्य को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान माही ने अभिनेता जय भानुशाली से तलाक के समय एलिमनी न लेने के अपने फैसले का भी खुलासा किया। अपनी बात रखते हुए माही रो पड़ीं और बताया कि उनकी पूरी जिंदगी बेटी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है।

'मेरी पूरी जिंदगी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है'

माही विज ने कहा कि वह एक सिंगल मदर हैं और जानती हैं कि उनका पूरा दिन किस तरह गुजरता है। उन्होंने बताया कि जय अक्सर उन्हें बाहर जाने और अपनी जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जय उनसे कहते हैं कि वह हमेशा तारा के लिए घर में ही बैठी रहती हैं और उन्हें अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। हालांकि, माही के लिए बेटी की परवरिश सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वह अपने दम पर तारा का भविष्य सुरक्षित करना चाहती हैं और इसके लिए किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहतीं।

जज के चार बार कहने पर भी नहीं ली एलिमनी

माही ने खुलासा किया कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान जज ने उनसे चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने हर बार इनकार कर दिया। उनके मुताबिक, जय ने अपनी कमाई के लिए काफी मेहनत की है और वह उनकी मेहनत के पैसे नहीं लेना चाहतीं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

माही ने बताया कि जय ने कभी उन्हें आर्थिक मदद लेने से नहीं रोका। उनका कहना था कि जय का पूरा लॉकर उनके लिए खुला है, लेकिन इसके बावजूद उनका मन पैसे लेने का नहीं करता। उन्होंने जय के काम के प्रति समर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि वह सेट पर 16-16 घंटे तक काम करते हैं।

अरिश्फा से झगड़े के बाद छलका दर्द

माही की भावुकता की शुरुआत अरिश्फा और काजी के बीच हुए विवाद से हुई। माही ने इस मामले में काजी का साथ दिया था, जिसके बाद अरिश्फा ने गुस्से में आकर माही, कनिका और गुल्लू के बिस्तरों पर पानी गिरा दिया। माही ने कहा कि वह अरिश्फा से शांति से बात कर मतभेद दूर करना चाहती थीं। वह उसे अपनी छोटी बेटी तारा की तरह देखती हैं, लेकिन उन्हें अरिश्फा का व्यवहार अपमानजनक लगता है। माही को रोता देख यंग, आसिफ और स्काउट उन्हें शांत कराते नजर आए।


ये भी पढ़ें: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर संकट! JLN स्टेडियम शो को नहीं मिली मंजूरी