RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। RRB NTPC भर्ती 2026 के तहत कुल 5,165 पदों पर भर्ती की तैयारी है। खास बात यह है कि इसमें ग्रेजुएट और 12वीं पास दोनों उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती में ग्रेजुएट स्तर के लिए 3,477 पद, जबकि 12वीं स्तर के लिए 1,688 पद रखे गए हैं। ऐसे में रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3477 पद
ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों के लिए कुल 3,477 पद हैं। इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद हैं, जबकि चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 56, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद हैं।
12वीं पास के लिए भी मौका
इस भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी 1,688 पद रखे गए हैं। यानी जिन उम्मीदवारों ने अभी ग्रेजुएशन नहीं किया है, वे भी रेलवे की इस भर्ती में अपने लिए अवसर तलाश सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया सितंबर में आगे बढ़ेगी
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट को 7 से 15 सितंबर के बीच अपनी अंतिम मांग भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 16 से 22 सितंबर तक मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय में प्रक्रिया चलेगी। वहीं, 23 से 25 सितंबर के बीच रेलवे भर्ती बोर्ड स्तर पर और 26 सितंबर से नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टाइपिंग टेस्ट में भाषा चुनना जरूरी
वहीं आरबी ने टाइपिंग टेस्ट को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया हैं। ग्रेजुएट एनटीपीसी भर्ती के अभ्यर्थियों को 15 सितंबर शाम 7 बजे तक हिंदी या इंग्लिश में से अपनी टाइपिंग भाषा चुननी होगी। तय समय तक विकल्प नहीं भरने पर उम्मीदवार को इंग्लिश में ही टाइपिंग टेस्ट देना होगा और बाद में भाषा बदलने का मौका नहीं मिलेगा।
हिंदी टाइपिंग के लिए कृतिदेव और मंगल फॉन्ट उपलब्ध रहेंगे. परीक्षा का कुल समय 16 मिनट होगा। जिसमें 1 मिनट वार्मअप, 5 मिनट का ब्रेक और 10 मिनट मेन टाइपिंग के लिए दिए जाएंगे। इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की मिनिमम स्पीड अनिवार्य होगी। निर्धारित स्पीड पूरी नहीं करने पर टाइपिंग टेस्ट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
कुल पदों का हिसाब:
कुल वैकेंसी – 5,165
ग्रेजुएट स्तर – 3,477
12वीं स्तर – 1,688
आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही चेक करनी चाहिए।