Punjab Haryana High Court Driver Bharti: अगर आप कार चलाने का अनुभव रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 25 ड्राइवर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है।इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा वैध LMV (Light Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस और कार चलाने का कम से कम 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की इस भर्ती के तहत कुल 25 ड्राइवर पद भरे जाएंगे।
इन पदों का आरक्षण इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग: 21 पद
- SC/ST/BC वर्ग: 3 पद
- Ex-Serviceman: 1 पद
हालांकि हाईकोर्ट ने साफ किया है कि जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यता होनी चाहिए:
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो।
- मैट्रिक स्तर पर हिंदी या पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास LMV यानी हल्के वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए।
- कार ड्राइविंग का कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।
- उम्मीदवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से जुड़ा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 सितंबर 2026 तक न्यूनतम आयु 18 साल व अधिकतम आयु 35 साल रखी गई है।वहीं, आरक्षित वर्ग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के बाहर के SC/ST/BC उम्मीदवारों के लिए1000 रुपये,पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के SC/ST/BC तथा Ex-Serviceman उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये की फीस तय की गई है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन Practical Test-cum-Interview के आधार पर किया जाएगा।पहले उम्मीदवारों का ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू लिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को शुरुआती अवधि के लिए ट्रायल पर रखा जा सकता है। प्रदर्शन संतोषजनक रहने के बाद नियुक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग जरूरत के अनुसार दिल्ली या पंजाब-हरियाणा के किसी भी जिले में की जा सकती है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।