JKPSC Assistant Professor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती के तहत जम्मू-कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में कुल 205 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

JKPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 205 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 192 पद,कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के 9 पद और लाइब्रेरियन के 4 पद शामिल हैं

असिस्टेंट प्रोफेसर के किन विषयों में वैकेंसी?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद अलग-अलग विषयों के लिए जारी किए गए हैं। इनमें प्रमुख विषय शामिल हैं:

  • बॉटनी: 24 पद
  • केमिस्ट्री: 27 पद
  • फिजिक्स: 22 पद
  • जूलॉजी: 21 पद
  • इंग्लिश: 14 पद
  • भूगोल: 10 पद
  • शिक्षा: 10 पद
  • गणित: 8 पद
  • कॉमर्स: 7 पद
  • इकोनॉमिक्स: 7 पद
  • इतिहास: 6 पद
  • राजनीति विज्ञान: 6 पद
  • गृह विज्ञान: 6 पद
  • उर्दू: 4 पद

इसके अलावा अरबी, हिंदी, डोगरी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मनोविज्ञान, संगीत समेत कई अन्य विषयों में भी पद निकाले गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।कुछ मामलों में पीएचडी धारकों को भी पात्रता दी गई है।उम्मीदवारों का UGC या CSIR NET अथवा UGC से मान्यता प्राप्त SET/SLET परीक्षा पास होना जरूरी है।वहीं, जिन उम्मीदवारों ने 19 सितंबर 1991 से पहले अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर ली है, उनके लिए नियमों के अनुसार अलग प्रावधान लागू होंगे।

उम्र सीमा कितनी है?

JKPSC Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है।आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन की तारीख और फीस

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के बीच उसमें सुधार कर सकेंगे।आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग 1200 रुपये रक्षित वर्ग 700 रुपये PHC उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।