.jpg)
KL Rahul: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भले ही अब Lucknow Super Giants का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टीम के लिए उनका एक बड़ा रिकॉर्ड अब भी बरकरार है। आईपीएल 2025 से राहुल Delhi Capitals के लिए खेल रहे हैं, जहां वे Axar Patel की कप्तानी में मैदान पर उतर रहे हैं।
2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने की थी आईपीएल में एंट्री
राहुल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े थे, जब टीम ने पहली बार आईपीएल में एंट्री की थी। उन्हें टीम का पहला कप्तान बनाया गया था और फ्रेंचाइजी ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए भारी रकम खर्च की थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी। राहुल ने 2022 से 2024 तक टीम का नेतृत्व किया और कुल तीन सीजन तक लखनऊ का हिस्सा रहे।
राहुल का प्रदर्शन रहा शानदार
इन तीन सीजन में राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने लखनऊ के लिए 38 मैचों में 1410 रन बनाए और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे। यही वजह है कि आज भी वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम से अलग होने के एक साल बाद भी उनका यह रिकॉर्ड कायम है।
आईपीएल 2026 में राहुल का रिकॉर्ड तोड़गे केएल राहुल?
हालांकि, अब यह रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है। लखनऊ के ही स्टार बल्लेबाज Nicholas Pooran राहुल के काफी करीब पहुंच चुके हैं। पूरन ने अब तक 43 मैचों में 1381 रन बना लिए हैं और वे इस सीजन में राहुल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल का यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं।
कैसे शुरू हुआ केएल राहुल का आईपीएल करियर?
राहुल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2013 में Royal Challengers Bangalore के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2018 में Punjab Kings में शामिल हुए, जहां उन्होंने कप्तानी भी की। 2022 में वे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने और 2025 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक अपने आईपीएल करियर में राहुल 145 मैचों में 5222 रन बना चुके हैं। उनका औसत लगभग 46 का है और स्ट्राइक रेट 136 से ज्यादा का रहा है। ऐसे में इस सीजन में उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
Writen By: Geeta Sharma



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.png)