कौन हैं जोरहान ममदानी, मां फिल्म निर्देशक, पिता प्रोफेसर; बेटा बना न्यूयॉर्क का मेयर

Who is Zorhan Mamdani: भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 50.4% वोट मिले।

05 November 2025

और पढ़े

  1. PM Modi in Bhutan: सीमा सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती
  2. दिल्ली के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी में जोरदार धमाका; 12 लोगों की मौत, 21 घायल
  3. पाकिस्तान का असली बॉस कौन? आसिम मुनीर के हाथ में पूरा सिस्टम… पर रातों की नींद क्यों गायब?
  4. Earthquake: जापान के पूर्वी तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी चेतावनी जारी
  5. दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर तकनीकी दिक्कत, थम गई विमानों की आवाजाही
  6. दक्षिण अफ्रीका से नाराज ट्रंप ने किया G20 समिट से किनारा, बोले– अमेरिका का कोई अधिकारी नहीं जाएगा
  7. ट्रंप के दावे पर भारत का पलटवार: पाकिस्तान की ‘गुप्त परमाणु गतिविधियाँ’ कोई नई बात नहीं
  8. बांग्लादेश में जबरन गायब करने पर मौत की सजा का कानून मंजूर
  9. न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, विक्टरी स्पीच में किया नेहरू का जिक्र
  10. हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा का निधन, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  11. मालदीव ने Gen Z के लिए लगाया तंबाकू प्रतिबंध, ऐसा करने वाला बना दुनिया का पहला देश
  12. परमाणु परीक्षण कर रहा है पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दावा – अमेरिका भी करेगा टेस्ट
  13. कभी रखा था इनाम, अब अमेरिकी राष्ट्रपति करेंगे मेजबानी; व्हाइट हाउस में ट्रम्प और अल-शरा की ऐतिहासिक मुलाकात
  14. 6 साल बाद ट्रंप-जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात, अमेरिका ने घटाया चीन पर टैरिफ
  15. 6 साल बाद ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात, अमेरिका-चीन के रिश्तों में नई शुरुआत, टैरिफ डील पर बन सकती है सहमति!

Who is Zorhan Mamdani: भारतीय मूल की पहचान और प्रगतिशील राजनीति की नई आवाज डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को पीछे छोड़ते हुए बाजी अपने नाम कर ली। यह जीत ऐसे समय में आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचनाओं और धमकियों के बावजूद डेमोक्रेटिव सोसलिस्ट पार्टी के नेता ममदानी ने चुनाव में अपना मजबूत प्रदर्शन दिखाया।

अब न्यूयॉर्क जैसे बड़े और अहम शहर की जिम्मेदारी जोहरान ममदानी के हाथ में है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से कई जरूरी और जनता से जुड़े वादे किए थे, जिनमें शामिल हैं।

किराए पर रोक: घरों का किराया अनावश्यक रूप से नहीं बढ़ाया जाएगा।

फ्री बस सेवा: लोगों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

छोटे बच्चों के लिए देखभाल की सुविधा: 6 सप्ताह से 5 साल तक के बच्चों के लिए फ्री डे-केयर उपलब्ध होगा।

सस्ता राशन: आम जरूरत की चीज़ें कम दाम में और आसानी से मिलेंगी।

न्यूयॉर्क में कैसे होता है मतदान

न्यूयॉर्क में मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को 1 से 5 तक रैंकिंग देना होता है। जिसे 50% से ज्यादा लोगों की पहली पसंद मिलती है, वही विजेता होता है। अगर किसी को 50% वोट नहीं मिलते, तो रैंकिंग के आधार पर विजेता तय किया जाता है।

भारत से जोहरान का क्या है रिश्ता?

जोहरान ममदानी का भारत से खास संबंध है। उनकी मां मीरा नायर भारत की जानी-मानी फिल्म निर्देशक हैं। वह ओडिशा के राउरकेला से आती हैं और सलाम बॉम्बे और मॉनसून वेडिंग जैसी प्रसिद्ध और पुरस्कार विजेता फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।

जोहरान के पिता महमूद ममदानी युगांडा में जन्मे गुजराती मूल के विद्वान हैं। वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और विश्व स्तर पर अपने शोध और लेखन के लिए जाने जाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि जोहरान के दोनों माता-पिता हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं। यानी जोहरान ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ कला, शिक्षा और सामाजिक समझ का माहौल पहले से ही मौजूद रहा है।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in