पश्चिमी विक्षोभ का कहर... आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से उत्तर भारत बेहाल

Wearher Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण आए आंधी-तूफान ने देशभर में जमकर कहर बरपाया है। यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। IMD ने अब बिहार, दिल्ली, यूपी समेत 18 राज्यों के लिए आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है।

18 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'कमीशन और करप्शन से बेहाल बंगाल', PM मोदी का बड़ा बयान
  2. महिलाओं के मुद्दे पर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला, OSCs को लेकर उठाए सवाल
  3. पंजाब के मुद्दों पर घिरे राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर किया पलटवार, कहा- छोटा सा ट्रेलर है...
  4. ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी, 20 गाड़ियां हुई खराब
  5. पाकिस्तानी हैंडलर का खौफनाक प्लान बेनकाब! भारत में हमले की साजिश नाकाम, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
  6. AAP में अंदरूनी टकराव तेज, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर उठाए सवाल
  7. उर्दू में घोषणापत्र जारी कर घिरी TMC, भाजपा ने बंगाल सरकार पर उठाए सवाल
  8. दक्षिण भारत की सीटें नहीं होंगी कम! PM मोदी ने कर दिया 816 सीटों का ऐलान
  9. राघव चड्ढा का 'आप' नेताओं पर हमला: बोले— 'संसद में हंगामा करने नहीं, मुद्दे उठाने जाता हूं'
  10. केरलम चुनाव: मोदी ने LDF और कांग्रेस पर किया हमला, कहा- इस बार हवा का रुख कुछ और...
  11. अपनी ही पार्टी पर राघव चड्ढा का बड़ा पलटवार, बोले- मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं
  12. Weather Update: सावधान! मौसम का बड़ा यू-टर्न, यूपी में गिरेंगे ओले, तो दिल्ली में आएगी आंधी
  13. उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली से कश्मीर तक कांपी धरती, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग
  14. 'घुसपैठिए नहीं कर पाएंगे 4 शादियां...', UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान
  15. नौसेना में शामिल हुआ INS अरिदमन और INS तारागिरी, बढ़ी समुद्री ताकत, राजनाथ बोले-'ये शब्द नहीं शक्ति है'

पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार में तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश हुई है। कई जगहों पर ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, तेज हवाओं और ओलों का सिलसिला अभी जारी रहेगा, खासतौर पर 7 और 8 अप्रैल को इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

IMD के अनुसार 5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 और 8 अप्रैल को पूर्वी भारत में भी मौसम खराब हो सकता है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों—केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक—में 4 से 8 अप्रैल के बीच बारिश का दौर बना रह सकता है। इसके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने के आसार हैं।

तापमान में गिरावट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले एक सप्ताह तक देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में हाल ही में आई आंधी और बारिश ने असर दिखाया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 अप्रैल के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज शाम हल्की बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाएं (करीब 50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश की स्थिति

उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। 7 और 8 अप्रैल को फिर से मौसम बिगड़ सकता है, जिसमें तेज हवाएं (50–60 किमी प्रति घंटा) और ओले गिरने की संभावना है।

बिहार का पूर्वानुमान

बिहार में 5, 6 और 9 अप्रैल को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

मध्य प्रदेश में असर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया, जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। खासकर ग्वालियर समेत कई इलाकों में स्थिति गंभीर रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 अप्रैल तक कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

  Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in