युद्ध या समझौता? ट्रंप के बयान से बढ़ी अमेरिका-ईरान तनाव की गर्मी

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो बमबारी दोबारा शुरू होगी और यह पहले से कहीं ज्यादा व्यापक और तीव्र होगी।

08 May 2026

और पढ़े

  1. BRICS बैठक से पहले रूस के विदेश मंत्री लावरोव का बड़ा बयान, पश्चिमी देशों पर साधा निशाना
  2. ईरान तनाव के बीच चीन पहुंचेंगे ट्रंप, शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात
  3. China की इस चाल पर भड़के वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ, बोले-‘फौरन बंद करो ये काम’
  4. काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग
  5. ईरान के प्रस्ताव से नाराज अमेरिका, शांति कोशिशों पर मंडराया संकट; ट्रंप ने जताई नाराजगी
  6. PoK में फिर खड़ा हो रहा जैश का मरकज बिलाल, पाक सरकार की निगरानी में पुनर्निर्माण शुरू
  7. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव,अमेरिका-ईरान टकराव से मिडिल ईस्ट में युद्ध का गहराया खतरा
  8. Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में 3 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
  9. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूच नागरिकों को अगवा करने का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता
  10. S. Jaishankar ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई बैठक
  11. चीन-ईरान वार्ता में युद्धविराम पर जोर, बीजिंग में दोनों देशों के विदेश मंत्री की हुई मुलाकात
  12. ईरान से तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर लगाई अस्थायी रोक
  13. चीन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए महिला उम्मीदवारों का खुलकर किया समर्थन, इतिहास रचने की संभावना बढ़ी
  14. होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- धरती के नक्शे से नाम मिटा...
  15. ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट, आर्थिक नीतियों से 66% अमेरिकी नाखुश; रेटिंग 37 प्रतिशत पर पहुंची

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trum ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि यदि ईरान पहले से तय शर्तों को स्वीकार कर लेता है, तो युद्ध जैसी स्थिति और अमेरिकी नाकेबंदी को समाप्त किया जा सकता है। लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका पहले से अधिक तीव्र सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कही ये बात

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान यदि समझौते की शर्तें मान लेता है, तो “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका की ओर से लगाई गई नाकेबंदी हटाई जा सकती है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी देशों के जहाजों के लिए फिर से खोला जा सकता है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान पीछे नहीं हटता है या किसी समझौते पर सहमत नहीं होता, तो अमेरिका की बमबारी और सैन्य कार्रवाई पहले से कहीं अधिक व्यापक और तेज होगी। ट्रंप के अनुसार, अगला कदम “बहुत बड़े स्तर” पर हो सकता है।

IRGC ने दी ये संकेत

दूसरी ओर, ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने भी संकेत दिए हैं कि यदि क्षेत्र में बाहरी सैन्य खतरा कम होता है, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा सामान्य समुद्री यातायात के लिए खोला जा सकता है। IRGC ने जहाज मालिकों और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि नए सुरक्षा नियमों के तहत सुरक्षित और स्थायी आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

प्रोजेक्ट फ्रीडम अभियान को अमेरिका ने रोका

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका ने “प्रोजेक्ट फ्रीडम” नामक अपने समुद्री सुरक्षा अभियान को फिलहाल रोक दिया है। इस अभियान का उद्देश्य हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। हालांकि, इस ऑपरेशन के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, क्योंकि यही समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के बड़े हिस्से के परिवहन के लिए बेहद अहम माना जाता है।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in