अब ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद हर सरकारी समारोह में होंगे जरूरी, केंद्र का नया आदेश हुआ जारी

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक और सरकारी समारोहों के लिए ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए नियम जारी किया हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आधिकारिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ का वही संस्करण गाया या बजाया जाएगा, जिसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड होगी।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. गोकुलपुरी में अवैध संबंध के शक ने ली जान, गुस्साए पति ने पत्नी के दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला
  2. राहुल गांधी को लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस, एप्स्टीन फाइल्स और अडानी-अंबानी और हरदीप पुरी पर सवाल
  3. पीरागढ़ी फ्लाईओवर हत्याकांड: धनवर्षा का झांसा... लड्डू में जहर और तांत्रिक का खतरनाक जाल, स्वयंभू मौलाना गिरफ्तार
  4. अमेरिका को फायदा, भारत को क्या... ट्रेड डील पर संसद में घमासान, राहुल गांधी ने उठाए तेल और डेटा पर सवाल
  5. Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट बहस का देंगी जवाब
  6. वन्यजीवों को भारी पड़ रहा अकेलापन? क्यों सदमे का शिकार हो रहें जानवर, चिड़ियाघरों की बंदिशों पर उठे सवाल
  7. Kanpur HDFC Controversy: 'ठाकुर' आस्था सिंह के बाद सामने आई 'ब्राह्मण' ऋतु त्रिपाठी, वीडियो जारी कर बोलीं- कानपुर की बेटी...
  8. लोकसभा नहीं जाएंगे Om Birla... विपक्ष के नोटिस पर स्पीकर का बड़ा कदम, अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को हो सकती है चर्चा
  9. इन राज्यों में अभी भी नहीं मिलेगी सर्दी से छुट्टी, IMD ने जारी किया नया अलर्ट
  10. सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए आज का राशिफल
  11. Amazon पर उपलब्ध या नहीं? नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर संसद से सोशल मीडिया तक मची बहस
  12. 'मैं ठाकुर हूं तो हां मैं ठाकुर हूं... मुझे अपनी जाति पर गर्व है...' वायरल वीडियो पर अब आई सफाई
  13. UP Weather: उत्तर प्रदेश में चली बसंती बयार, तापमान बढ़ने के साथ UP से विदा हुई सर्दी
  14. तिरुवनंतपुरम में स्पा सेवाओं को लेकर कौन-कौन से दिशा-निर्देश लागू हुए हैं,और क्यों जाने पूरा मामला !
  15. Parliament : क्या आज चल पाएगी संसद? सरकार-विपक्ष के बीच टकराव के आसार

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी और आधिकारिक कार्यक्रमों में इसके छह अंतरा वाले संस्करण को अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकारी समारोहों में वंदे मातरम् की अवधि तय
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आधिकारिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ का वही संस्करण गाया या बजाया जाएगा, जिसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड होगी। यह व्यवस्था राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर, राष्ट्रपति के आगमन, भाषण या राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और बाद में लागू होगी। इससे पहले अलग-अलग कार्यक्रमों में गीत की अवधि और छंदों को लेकर अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती थीं।

राज्यपालों के कार्यक्रमों पर भी लागू होंगे नए नियम
नए निर्देशों के तहत राज्यों के राज्यपालों के आगमन और उनके भाषणों से पहले और बाद में भी इसी छह अंतरा वाले संस्करण का पालन करना होगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति में एकरूपता लाना और आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत उसके सम्मान को सुनिश्चित करना है। इससे कार्यक्रमों के संचालन में स्पष्टता भी बनी रहेगी।

देशभर के सरकारी समारोहों में लागू होगा आदेश
सरकार ने साफ किया है कि अब सभी सरकारी कार्यक्रमों में निर्धारित समय सीमा के भीतर ही ‘वंदे मातरम्’ का गायन या वादन किया जाएगा। संबंधित विभागों और आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें। माना जा रहा है कि इस आदेश के बाद देशभर में होने वाले सरकारी समारोहों में राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति एक तय नियम के तहत ही की जाएगी।

Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in