UP Budget 2026-27: चुनावी साल में जनकल्याण पर फोकस, महिलाओं-युवाओं को बड़ी राहत

चुनावी साल में यूपी सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। बजट में महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने, युवाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने जैसे ऐलानों की उम्मीद है।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. योगी 2.0 का आखिरी बजट : विकास और रोजगार पर योगी सरकार का फोकस, चुनावी बजट से ‘27 विजय’ की तैयारी
  2. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन के गिरफ्तारी के बाद राहत
  3. मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, दंपती समेत तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका
  4. बंगाल में SIR प्रक्रिया: SC ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, अधिकारियों की लिस्ट तत्काल देने को कहा
  5. तरनतारन के लॉ कॉलेज में सनसनीखेज घटना, छात्रा की गोली मारकर हत्या, क्लासरूम में घुसकर की फायरिंग
  6. UP Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, आनंदीबेन पटेल ने कहा- प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति
  7. कानपुर में रईसजादे की नशे में ड्राइविंग, लेम्बोर्गिनी से तीन को मारी टक्कर, सड़क पर मचा हड़कंप
  8. दरभंगा (बिहार): 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार, आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  9. सूरजकुंड झूला हादसा: एजेंसी मालिक समेत साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, SIT ने शुरू की जांच
  10. Bird Flu Alert in Chennai: चेन्नई में बर्ड फ्लू की दस्तक, 1500 कौंवों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क, जानें लक्षण और बचाव
  11. सूरजकुंड मेला में सुरक्षा की बड़ी चूक: पहले गेट और फिर झूले टूटने से अफरा-तफरी, आठ घायल, तैयारियों पर उठे सवाल
  12. इटारसी में भीषण सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से तीन की मौत, SDRF ने जारी किया रेस्क्यू
  13. गुजरात वलसाड में निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से गिरा कंटेनर, मजदूर की मौके पर मौत
  14. Weather : दिल्ली-NCR में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज? मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ को बता रहे हैं वजह
  15. Srinagar: गृहमंत्री के दौरे से पहले कश्मीरी पंडितों को मिला धमकी भरा पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल

आज यूपी सरकार विधानसभा में बजट पेश करेगी। चुनावी साल होने की वजह से बजट को लेकर काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि इसमें आम लोगों को ध्यान में रखकर कई घोषणाएं की जा सकती हैं।

जनकल्याण पर रहेगा फोकस, पेंशन बढ़ने की उम्मीद
बजट में सबसे ज्यादा जोर जनकल्याण और विकास पर रहने की चर्चा है। खास तौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद वर्ग के लिए राहत की उम्मीद की जा रही है। महिलाओं और वृद्धजनों की पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सीधे तौर पर लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट में अतिरिक्त रकम रखे जाने के संकेत हैं।

खेल और युवा वर्ग पर रहेगा फोकस
चुनावी साल को देखते हुए सरकार युवाओं को साधने की कोशिश भी कर सकती है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों में नए स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का प्रस्ताव बजट में शामिल हो सकता है। खेल सुविधाओं के विस्तार, कोचिंग और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अलग से प्रावधान किया जा सकता है। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, विकास के साथ चुनावी संदेश
इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बजट का बड़ा हिस्सा खर्च होने की उम्मीद है। सड़कों की मरम्मत, परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने और शहरी विकास योजनाओं पर फोकस रह सकता है। कुल मिलाकर यह बजट चुनावी साल में सरकार की रणनीति को दिखाता नजर आ सकता है, जिसमें विकास के साथ-साथ जनता को साधने की कोशिश साफ दिखाई दे सकती है।

Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in