Trump on Iran: 'नतीजा कुछ भी हो, हम जीत चुके हैं', ईरान वार्ता पर ट्रंप के बेबाक बोल!

ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा बयान। कहा- हम जीत चुके हैं, समझौते से फर्क नहीं पड़ता। चीन को भी दी हथियार न भेजने की चेतावनी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12 April 2026

और पढ़े

  1. डील या युद्ध? ट्रंप के बयान से तेज हुई अमेरिका-ईरान टकराव की आशंका
  2. पीएम ने जियोर्जिया मेलोनी को दिया 'Melody' टॉफी, भारत-इटली रिश्तों में घुली मिठास
  3. इटली पहुंचे PM मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी संग पीएम की सेल्फी वायरल
  4. सितंबर 12-13 को भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  5. वियतनाम दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
  6. अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर… ट्रंप ने हमला रोका, तो ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
  7. अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत, टीनएजर्स हमलावरों ने भी खुद को उड़ाया
  8. PM मोदी का नॉर्वे दौरा: 43 साल बाद भारतीय PM पहुंचे, यूरोप में नए अध्याय की शुरुआत
  9. अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट
  10. इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश
  11. PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?
  12. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  13. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  14. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  15. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...

अमेरिका और ईरान के बीच इस समय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक ऐतिहासिक और बेहद संवेदनशील बातचीत चल रही है। पूरी दुनिया की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं क्योंकि पिछले सात हफ्तों से जारी युद्ध ने हजारों जानें ले ली हैं और ग्लोबल मार्केट को हिलाकर रख दिया है। लेकिन, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने कूटनीति के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ चल रही इस चर्चा के नतीजे चाहे जो भी हों, अमेरिका को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला।

समझौता हो या न हो, हम जीत चुके हैं - ट्रंप
व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस वार्ता को ज्यादा अहमियत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, "देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए या शायद न हो। लेकिन हकीकत यह है कि अमेरिका के नजरिए से हम पहले ही जीत चुके हैं।" ट्रंप का यह बयान तब आया है जब उनके अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मेज पर बैठे हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका अब इस स्थिति में है जहाँ उसे किसी समझौते की मजबूरी नहीं है।

बारूदी सुरंगों के बीच फंसा तेल का रास्ता
ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि भले ही बातचीत चल रही हो, लेकिन अमेरिकी सेना अभी भी होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सेना वहाँ बिछाई गई बारूदी सुरंगों की जांच कर रही है। यह समुद्री रास्ता फिलहाल लगभग बंद पड़ा है, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई करने वाले जहाजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को सैन्य रूप से पछाड़ दिया है और अब वह इस समुद्री मार्ग को खाली कराने की प्रक्रिया में हैं।

चीन को खुली धमकी
इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने न सिर्फ ईरान, बल्कि चीन को भी आड़े हाथों लिया। जब उनसे पूछा गया कि चीन की ओर से ईरान को हथियार भेजे जाने की खबरें आ रही हैं, तो ट्रंप ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अगर चीन ऐसा करने की जुर्रत करता है, तो उसे बहुत बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।" ट्रंप का यह रुख साफ करता है कि वह ईरान के बहाने चीन की घेराबंदी करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते, जिससे आने वाले समय में वाशिंगटन और बीजिंग के रिश्तों में और कड़वाहट आ सकती है।

नाटो ने नहीं दिया अमेरिका का साथ
अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों यानी नाटो (NATO) पर भी निशाना साधा। उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा कि इस पूरे सैन्य अभियान के दौरान उन्हें नाटो से कोई खास मदद नहीं मिली। उन्होंने ईरान की वर्तमान स्थिति का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अब उनके पास न कोई मजबूत नौसेना बची है और न ही रडार या वायु सेना। ट्रंप के अनुसार, ईरान के बड़े नेता जा चुके हैं और वह पूरी तरह कमजोर हो चुका है। अब देखना यह होगा कि ट्रंप के इन बयानों का इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता पर क्या असर पड़ता है।

Written by: Anushka Sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in