टैरिफ को लेकर बढ़ा विवाद! ट्रंप ने US सुप्रीम कोर्ट के आदेश को किया अनसुना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले के बाद सभी देशों पर 10% वैश्विक शुल्क लगाने की घोषणा की। जानिए इस कदम का अमेरिका और वैश्विक व्यापार पर क्या असर होगा।

17 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Tariff News: अमेरिका के सामने झुका कनाडा, बदल डाले पांच बड़े फैसले
  2. नाइजीरिया में नरसंहार! सशस्त्र लोगों ने 50 को उतारा मौत के घाट...महिलाओं और बच्चों का किया अपहरण
  3. US-Iran Conflict- अमेरिका से मिल रही धमकियों के बीच ईरान ने रूस के साथ किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
  4. अमेरिका-ईरान में बढ़ी हलचल, दुनिया की नजरें टिकीं, हफ्तों चल सकता है आपसी टकराव!
  5. US-Iran Conflict : US के लड़ाकू विमान पर खामेनेई का पलटवार, कहा- समंदर में ही डुबो देंगे अमेरिकी जंगी बेड़ा
  6. बांग्लादेश में नई सरकार : तारिक रहमान बने नए प्रधानमंत्री, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर टिकी दुनिया की निगाहें
  7. India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता अप्रैल से लागू होने की संभावना, ब्रिटिश संसद में बहस...
  8. ढाका में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, BNP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन, भारत की ओर से ओम बिरला रहेंगे मौजूद
  9. अमेरिका का बड़ा बदला! सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया अटैक....कहा- हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाया तो जवाब...
  10. चीन का बड़ा फैसला... अफ्रीकी के 53 देशों के लिए टैरिफ जीरो, जानें इसके पीछे की वजह
  11. Bangladesh: 17 फरवरी को PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत इन 13 दोशों को भेजा न्योता
  12. कौन है निखिल गुप्ता? जिसे खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में मिली 24 साल की सजा
  13. Bangladesh में BNP ने दो-तिहाई बहुमत से जीत की हासिल, PM मोदी से लेकर अमेरिका तक ने तारिक़ रहमान को दी बधाई
  14. Bangladesh Elections 2026: 299 सीटों पर मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, भारत की टिकी नजरें
  15. फ्रांस में 79 वर्षीय शख्स ने 89 नाबालिगों लड़कों का किया यौन शोषण...आरोपी का नाम हुआ सार्वजनिक, जानिए दरिंदगी भरी कहानी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा ऐलान किया है। कोर्ट ने उनके पुराने व्यापार नीतियों के तहत लगाए गए कुछ टैरिफ रद्द कर दिए थे, लेकिन ट्रंप ने इसे मानने से इनकार कर दिया और इसके जवाब में सभी देशों पर 10% का नया वैश्विक शुल्क लगाने की घोषणा कर दी।

अमेरिका की व्यापार नीतियों का नया मोड़
ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह कदम अमेरिका के व्यापार हितों और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी देश से आने वाले आयात पर समान 10% शुल्क लागू होगा, चाहे वह चीन हो, यूरोपियन यूनियन या अन्य कोई देश। उनका यह भी कहना था कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट की हालिया पॉलिसी समीक्षा उनके पूर्व टैरिफ फैसलों को कमजोर नहीं कर सकती।

वैश्विक व्यापार पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर पड़ेगा। कंपनियों को अपने आयात लागत और प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा, अन्य देश भी अमेरिका की इस नीति का जवाब देने के लिए कड़े कदम उठा सकते हैं, जिससे ट्रेड वॉर का नया दौर शुरू हो सकता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल
आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, ट्रंप की यह घोषणा सिर्फ अमेरिका के अंदर नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा कर सकती है। वैश्विक व्यापारियों और निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि अन्य देशों की सरकारें इस 10% वैश्विक शुल्क के प्रति क्या प्रतिक्रिया देंगी और इसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर कैसा पड़ेगा।
Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in