दिल्ली के मंदिरों को दहलाने की थी साजिश, आतंकी शब्बीर का खुलासा

New Delhi: 30 मार्च सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैबा (LeT) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. गुजरात को पीएम मोदी ने दी करोड़ का तोहफा, कहा-'बनासकांठा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली...'
  2. CM योगी की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी, गिरफ्तारी के बाद मौलाना ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
  3. सोशल मीडिया पर सरकार सख्त : फेक न्यूज और भड़काऊ पोस्ट पर लगाई लगाम
  4. Weather Update: दिल्ली से राजस्थान तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी के आसार
  5. लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI-हाफिज सईद के इशारे पर भारत के कई हिस्सों में रची आतंकी साजिश
  6. दिल्ली में बम धमकी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूछताछ जारी
  7. CM योगी का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, मानदेय पर किया बड़ा ऐलान
  8. बिहार के CM नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, अब अगला मुख्यमंत्री कौन?
  9. 20 साल बाद बदल सकता है बिहार का नेतृत्व, CM नीतीश कुमार आज दे सकते हैं MLC पद से इस्तीफा
  10. मेरा बूथ, सबसे मजबूत: पीएम मोदी आज NaMo App के जरिए असम और पुदुचेरी के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
  11. मार्च के आखिरी दिनों में बदला मौसम, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
  12. दादरी से अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो किसानों को मिलेगा बड़ा मुआवजा
  13. ''केरल में अब विकास होगा…'', केरल रैली में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
  14. मन की बात में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- युद्ध के बीच अफवाहों से....
  15. दिल्ली-NCR में हो सकते हैं बारिश... तो राजस्थान, मुंबई, गुजरात समेत इन राज्यों में चढ़ेगा पारा; IMD ने किया अलर्ट

New Delhi: 30 मार्च सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैबा (LeT) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। जिसके बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

3 मुख्य मंदिर को दहलाने की थी साजिश

पुलिस के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन ने गिरफ्तारी से पहले दिल्ली के कई प्रमुख धार्मिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी। जिनमें कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। इन जगहों की के वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर, उन्हें पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेज दिया। इसके अलावा, आरोपी ने कनॉट प्लेस और पहाड़गंज जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों की भी रेकी की और वहां की जानकारी साझा की।

लोन युवाओं की भर्ती कर एक संगठित नेटवर्क तैयार कर रहा था

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ISI और LeT के निर्देश पर भारत में एक नए आतंकी मॉड्यूल को सक्रिय करने की योजना बना रहा था। उसका मकसद युवाओं की भर्ती कर एक संगठित नेटवर्क तैयार करना था। इतना ही नहीं, उसने बांग्लादेश में The Resistance Front (TRF) जैसे संगठन की तर्ज पर एक नया आतंकी संगठन खड़ा करने की बात भी कबूल की है।

गाजीपुर से पकड़ा गया था आतंकी शब्बीर

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शब्बीर को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुद्रा, एक लैपटॉप और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। जांच में यह भी पता चला है कि वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। यहीं से अपने नेटवर्क को देश में फैलाने की कोशिश कर रहा था।

5 दिन की पुलिस रिमांड पर लोन

फिलहाल शब्बीर अहमद लोन को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए संभावित खतरे और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in