इंतजार हुआ खत्म, कल JDU में शामिल होंगे निशांत कुमार

Nishant Kumar To Join JDU: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'BJP ने नीतीश कुमार को किया हाईजैक..' तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा बयान
  2. राज्यसभा के लिए BJP उम्मीदवारों की घोषणा, नितिन नवीन को टिकट
  3. नीतीश कुमार की सीएम के रूप में वापसी, प्रशांत किशोर का मौन उपवास
  4. बिहार में एनडीए की सरकार गठन प्रक्रिया तेज़: जेडीयू ने नीतीश को नेता चुना, आज तीन अहम बैठकों के बाद होगा सरकार का दावा
  5. सीएम पर नहीं, विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर JDU और BJP आड़ गईं, क्या है पूरा मामला?
  6. राबड़ी आवास पर RJD का बवाल: संजय यादव के खिलाफ गुस्सा फूटा, रोहिणी आचार्य के जिंदाबाद के लगे नारे
  7. तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष: RJD बैठक में फैसला, लालू-राबड़ी ने हार पर की समीक्षा
  8. बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में होगा भव्य आयोजन; PM मोदी होंगे शामिल
  9. 10,000 के लालच में माताओं और बहनों ने NDA को दिया वोट, चुनाव में हार के बाद बोले मुकेश सहनी
  10. Bihar Election Result : बिहार में चुनाव प्रक्रिया पूरी, 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी
  11. जदयू की 85 सीटें और PK का वादा! क्या प्रशांत किशोर अब छोड़ेंगे राजनीति?
  12. Bihar Election 2025 : राघोपुर में फिर चमका लालू परिवार का किला, तेजस्वी यादव 11,000 वोटों से जीते
  13. मोकामा में अनंत सिंह की बड़ी जीत: जेल में बंद होने के बावजूद जेडीयू नेता ने 28,206 वोटों से मारी बाजी
  14. Bihar Chunav Result : तेजस्वी आगे, तेज प्रताप तीसरे नंबर पर; NDA 200 पार, जानिए कहां से कौन जीते?
  15. Bihar Election 2025 : लालू यादव के बेटों के लिए मुश्किल बढ़ी, एनडीए नेताओं की जीत पक्की

Nishant Kumar To Join JDU: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर हुई JDU नेताओं की अहम बैठक में यह घोषणा की गई कि निशांत कुमार कल पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक सुर में उनके राजनीति में आने का समर्थन किया।

संजय कुमार झा ने रखा निशांत कुमार के नाम का प्रस्ता

बैठक के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बैठक में मौजूद नेताओं से पूछा कि क्या वे इस प्रस्ताव से सहमत हैं। इस पर सभी नेताओं ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन जताया। सूत्रों के मुताबिक, खुद निशांत कुमार ने भी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करने की सहमति दे दी है।

निशांत कुमार करेंगे JDU की नीतियों का प्रचार

बताया जा रहा कि राजनीति में एंट्री के बाद निशांत कुमार बिहार का दौरा करेंगे। वे पूरे राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जेडीयू की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं माना जा रहा है कि यह दौरा पार्टी के भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा होगा।

डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार!

जेडीयू सूत्रों के अनुसार, भविष्य में निशांत कुमार को पार्टी के भीतर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा यह भी है कि उन्हें जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो नई सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम का पद भी मिल सकता है।

सीएम नीतीश ने डिप्टी सीएम से की बातचीत

बता दें, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुख्यमंत्री आवास पर लगभग 25 मिनट तक बातचीत हुई। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की।

सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं जताया भरोसा

बैठक में जेडीयू नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे भले ही राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हों, लेकिन बिहार की राजनीति और विकास से उनका जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। उन्होंने नेताओं से राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

निशांत कुमार की एंट्री से होगी नए दौर की शुरुआत

निशांत कुमार की संभावित एंट्री को जेडीयू में एक नए दौर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि उनकी औपचारिक एंट्री के बाद बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

वहीं सूत्रों की माने तो, नई सरकार में नेतृत्व को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे, इसलिए केवल एक ही डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है। ऐसे में अगर पार्टी नेतृत्व सहमत हुआ तो निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कौन चेहरा होगा, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in