हंसी का तूफान लौटने वाला है,‘भागम भाग 2’पर बड़ा अपडेट

Bhagam Bhag 2: भागम भाग के सीक्वल भागम भाग 2 को लेकर राज शांडिल्य और परेश रावल ने बड़ा हिंट दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की पोस्ट फैंस के बीच सुर्खियों में है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. शिवांगी जोशी की मिमिक्री पर मचा बवाल, चर्चा में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की हरकत
  2. कुशाल टंडन की लव लाइफ पर बड़ा खुलासा, डेटिंग को लेकर कही ये बात
  3. दीपिका पादुकोण संग रिश्ते के वायरल दावे पर मुजम्मिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बातों को गलत...
  4. Netflix पर इस वीकेंड साउथ फिल्मों का धमाका, मस्ट वॉच है ये पांच मूवी
  5. 'मेरा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था', गरीबी के दिनों को याद कर भावुक हुए राजीव ठाकुर
  6. सामंथा ने एक्स देवर अखिल अक्किनेनी का किया सपोर्ट, फिल्म Lenin को लेकर किया ये पोस्ट
  7. राजपाल यादव को 3 महीने की जेल! चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ₹7.35 करोड़ जुर्माना
  8. राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत? चेक बाउंस मामले में कल आएगा फैसला
  9. 39 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए गुरु दत्त... जानिए अधूरी प्रेम कहानी और रहस्यमयी मौत का सच
  10. 'Queen 2' पर कानूनी विवाद... फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार आमने-सामने
  11. शादी से पहले प्लेबॉय थे राम कपूर, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
  12. 350 करोड़ के बजट वाली ‘पेद्दी’ जल्द आएगी Netflix पर, जानें रिलीज डेट
  13. आमिर खान करेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर पर ही होगी रजिस्टर मैरिज
  14. क्या सब कुछ ठीक नहीं? प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने चौंकाया
  15. रिलीज होते ही चर्चा में ' Alpha', शुरुआती रिव्यू में किसी ने की तारीफ तो किसी ने जताई निराशा

Bhagam Bhag 2: साल 2025 से ही अक्षय कुमार और परेश रावल की हिट कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’के सीक्वल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। 2026 में फिल्म को आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद फैंस इसके अपडेट का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। अब निर्देशक राज शांडिल्य और अभिनेता परेश रावल के नए हिंट्स ने एक बार फिर फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी। माना जा रहा है कि ‘भागम भाग 2’का फर्स्ट लुक जल्द ही सामने आ सकता है।

डायरेक्टर राज शांडिल्य ने दिया हिंट

बता दें कि जहां ‘भागम भाग’का निर्देशन दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन ने किया था, वहीं इसके सीक्वल की जिम्मेदारी अब राज शांडिल्य संभाल रहे हैं। राज शांडिल्य इससे पहले ‘ड्रीम गर्ल’ और उसके सीक्वल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोमवार, 13 जुलाई को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, बस थोड़ा और इंतजार... उसके बाद सारे ‘सिग्नल’खुलने वाले हैं। खास बात यह है कि ‘सिग्नल’‘भागम भाग’का एक चर्चित गाना है, जिसके बाद फैंस आस लगा रहे हैं कि फिल्म का नया अपडेट जल्द सामने आने वाला है।

परेश रावल के पोस्ट ने भी मचाई हालचाल

राज शांडिल्य के इस पोस्ट के बाद ‘भागम भाग 2’को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, परेश रावल की प्रतिक्रिया ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। परेश रावल ने राज की पोस्ट को री-शेयर करते हुए आमीन! लिखा, जिसके बाद फैंस आस लगा रहे हैं कि फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या फर्स्ट लुक जल्द सामने आ सकता है।

गोविंदा नहीं होंगे सीक्वल का हिस्सा

साल 2006 में रिलीज हुई ‘भागम भाग’एक थिएटर ग्रुप के तीन सदस्यों की कहानी थी, जो एक नाटक के सिलसिले में लंदन जाते हैं। लेकिन वहां वे एक मर्डर केस में फंस जाते हैं, जिसके बाद कहानी में कई मजेदार मोड़ आते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि इसके सीक्वल में गोविंदा नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह मनोज बाजपेयी को शामिल किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।‘भागम भाग’बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म को IMDb पर 6.8/10 रेटिंग मिली है और इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Written By: Archana Gupta

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in