लालू यादव को 'धृतराष्ट्र' कहे जाने पर भड़के tejashwi yadav, कहा-'कुछ लोग विधायक बनते ही भ्रम...'

Tejashwi Yadav on Maithili Thakur: बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के एक बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। दरअसल, गुरुवार 19 फरवरी को विधानसभा में एक बयान दिया था। जिसमें मैथिली ठाकुर ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत कालीन हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन के प्रति स्नेह से की थी।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल, एविएशन मिनिस्टर से इस्तीफे की मांग
  2. दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना होगा आसान, सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत
  3. ‘लव जिहाद’ पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला… बिना मां-बाप को बताए नहीं हो सकेगा प्रेम विवाह, सरकार ने पेश किया नया मैरिज ड्राफ्ट
  4. Haryana Budget 2026: 2.5 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है सैनी सरकार, आज से शुरू हुआ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
  5. दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल हुआ पूरा, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 साल का रिपोर्ट कार्ड
  6. हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 2 मार्च को पेश होगा पूरा बजट, सरकार ने दी मंजूरी
  7. अमित शाह आज असम से करेंगे 'वाइब्रेंट विलेज-2' का शुभारंभ, सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा
  8. बिहार विधानसभा में शराबबंदी पर बवाल, कांग्रेस विधायक ने रख दी अनोखी डिमांड; कहा- सभी MLA का ब्लड टेस्ट कराओ...
  9. कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ी पार्टी; कहा- मुझे यह कदम उठाने के लिए...
  10. अब देखो बजट मिनटों में, नहीं उलझना पड़ेगा फाइलों में, MP का पहला पेपरलेस बजट...
  11. योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा समेत कई मुद्दों को लेकर किया विधानसभा का घेराव
  12. इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल
  13. बीजेपी को झटका: संगरूर में बड़ा राजनीतिक बदलाव, अरविंद खन्ना के साथ कई नेता भी अकाली दल में शामिल
  14. केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- देश का दुर्भाग्य है कि संसद सदस्य बनने लायक नहीं व्यक्ति आज...
  15. सांस की बीमारी और इंजेक्शन कारण... साध्वी की मौत पर बड़ा खुलासा, पिता और कंपाउंडर पर जांच शुरू

Tejashwi Yadav on Maithili Thakur: बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के एक बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। दरअसल, गुरुवार 19 फरवरी को विधानसभा में एक बयान दिया था। जिसमें मैथिली ठाकुर ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत कालीन हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन के प्रति स्नेह से की थी। जिसके बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने मैथिली ठाकुर पर जमकर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव का मैथिली ठाकुर पर तंज

विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने मैथिली ठाकुर का नाम सीधे तौर पर तो नहीं लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने उनकी एक तस्वीर साझा कर, उनके बयान की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने खुद की तुलना दुर्योधन और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तुलना धृतराष्ट्र से करने पर पलटवार किया।

'विधायक बनते ही कुछ लोग भ्रम पाल लेते हैं'

बीजेपी विधायक मैथिली ने लालू प्रसाद यादव या उनकी पार्टी का नाम नहीं लिया था, लेकिन ‘2005 से पहले का बिहार’का जिक्र करते हुए वह पूर्ववर्ती राजद के शासन की आलोचना की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा, 'कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। और विधायिका की बुनियादी बातें समझे बिना ही उनमें एक जननायक का अपमान करने का दुस्साहस आ जाता है।'

CM नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव

बता दें, RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जिस वजह से हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। आगे उन्होंने कहा, सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। अपराधी व सत्ताधारी नेताओं के बीच सांठगांठ चल रहा है। इतना ही नहीं सरकार के मुखिया मानो अचेत अवस्था में है, जिस कारण आम जनता परेशान है। और प्रशासनिक तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, अपराधी बेखौफ हैं।

Writen By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in