.jpg)
Spicejet Flight Emergency Landing: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक,150 यात्रियों को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद से दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटा विमान
बताया जा रहा है कि फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट SG121 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी, जब क्रू को एक इंजन में तकनीकी दिक्कत का पता चला। तो सावधानी के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। ताकि प्रायोरिटी लैंडिंग और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता पक्का कराया जा सके। इस घटना के समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना का मुख्य कारण एयरक्राफ्ट के दूसरे इंजन में कोई दिक्कत हो सकती है। हालांकि फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत की जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी, ताकि लैंडिंग को प्राथमिकता दी जा सके और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। लेकिन स्पाइसजेट ने इंजन फेल होने के कारण पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। घटना के बारे में आगे की ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है। वहीं मेंटेनेंस टीम द्वारा एयरक्राफ्ट का इंस्पेक्शन किए जाने की उम्मीद है।
जानें स्पाइसजेट के कितने बढ़े डोमेस्टिक शेयर मार्केट?
फिलहाल पिछले हफ्ते ही स्पाइसजेट ने कहा था कि वह वेट और डैम्प लीज के कॉम्बिनेशन के जरिए अपने फ्लीट को लगभग 60 एयरक्राफ्ट तक बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके साथ ही ग्राउंडेड प्लेन को फेज में वापस सर्विस में लाने पर भी काम कर रही है। बता दें, कंपनी की एक रिलीज के मुताबिक, एयरलाइन का डोमेस्टिक मार्केट शेयर दिसंबर में बढ़कर 4.3 परसेंट हो गया, जो पिछले साल सितंबर में 1.9 परसेंट था। क्योंकि यह दिसंबर तिमाही के दौरान कैपेसिटी में 56 परसेंट की बढ़ोतरी की वजह से हुआ।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)