केरलम में Shashi Tharoor के काफिले पर हमला, गनमैन से भी की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

केरलम के मलप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की गाड़ी को रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त किया है, जिससे आरोपी थरूर की कार का पीछा कर रहे थे।

20 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ब्लैकमेलिंग की शिकायत करने वाला बुजुर्ग ही निकला ब्लैकमेलर, 121 अश्लील वीडियो ने खोली पोल
  2. नासिक हादसा: बेकाबू कार गहरे कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  3. वाराणसी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की सीएम योगी ने की शुरुआत, कहा- शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं इंसान बनाने का....
  4. असम में सियासी संग्राम तेज, हिमंता बिस्वा सरमा के वार पर ओवैसी ने किया पलटवार
  5. ममता की पार्टी का बड़ा आरोप: 'सुवेन्दु अधिकारी के 'खास' अफसर को भवानीपुर से हटाओ'
  6. केरल में तेजस्वी यादव के अंग्रेजी भाषण पर बवाल, BJP बोली –'Grammar सुधारो पहले'
  7. मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, 4 की मौत, 3 की गई आंखों की रोशनी! आरोपी गिरफ्तार
  8. महंगे शौक ने बना दिया चोर, हापुड़ में भाई-बहन ने डाला डाका
  9. बंगाल चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों पर खासा फोकस
  10. Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, बड़े चेहरों पर खेला दांव, अन्नामलाई का नाम नहीं
  11. मोदी-शाह के रोड शो से DMK को फायदा? CM स्टालिन का बड़ा दावा
  12. कर्नाटक में ऑटो LPG की मांग में उछाल, 300 से अधिक निजी पंप बंद होने से बढ़ी परेशानी
  13. असम के लिए राहुल गांधी ने जारी किया घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस
  14. 'असम का CM,भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री...', चुनावी मंच से राहुल का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला
  15. कुशीनगर मंदिर हादसा, झूला टूटने से 4 की मौत, कई घायल

केरलम के मलप्पुरम ज़िले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के काफिले से जुड़ी एक विवादित घटना सामने आई है। यह घटना वांडूर के चेल्लितोडु इलाके में शाम के समय हुआ, जब शशि थरूर चुनाव प्रचार के सिलसिले में A. P. Anil Kumar के समर्थन में वहां पहुंचे थे।

हमलावरों ने की मारपीट

रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक और कार में आए कुछ लोगों ने पहले थरूर के काफिले का पीछा किया और फिर उनकी गाड़ी को जबरन रोक दिया। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब मामला बढ़ा, तो थरूर के सुरक्षाकर्मी (गनमैन) ने हस्तक्षेप कर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसी के साथ मारपीट की।

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर यह बात सामने आई है कि ट्रैफिक में फंसे होने के दौरान गाड़ी के ड्राइवर द्वारा लगातार हॉर्न बजाने से कुछ लोग नाराज़ हो गए, जिसके बाद विवाद बढ़ा और झड़प की स्थिति बन गई। हालांकि, यह भी संदेह जताया जा रहा है कि कुछ लोग जानबूझकर टकराव की नीयत से आए थे।

पुलिस ने मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान उमर के रूप में हुई है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन वाहनों का इस्तेमाल किया गया था, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, इस घटना के पीछे किसी स्पष्ट राजनीतिक साज़िश या प्रतिद्वंद्विता की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in