Re-NEET Exam 2026: पेपर सुरक्षा के लिए CISF तैनात, देशभर में कड़े इंतजाम

NEET पेपर लीक के बाद आज आयोजित परीक्षा को लेकर कोल्हापुर में 12 परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी CISF को दी गई है। वहीं नागपुर में भी कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. देशभर में संपन्न हुआ NEET UG री-एग्जाम, जानें स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
  2. 'पहले NEET स्टूडेंट्स, फिर प्रोटोकॉल',PM मोदी ने 45 मिनट तक रोका अपना काफिला
  3. भारत की बढ़ी समुद्री ताकत: प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को दिए 3 अत्याधुनिक युद्धपोत
  4. योग को जन-आंदोलन बनाने पर पीएम मोदी का जोर, रेड रोड पर उमड़ा जनसैलाब
  5. NEET री-एग्जाम सेंटर अबू धाबी मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, NTA ने जांच का दिया भरोसा
  6. खरगे विवाद पर CPI का साथ, डॉ. राजा ने BJP-RSS को घेरा
  7. NEET विवाद पर CJP का जंतर-मंतर मार्च, समर्थकों से थाली-चम्मच लाने की अपील
  8. भारत के सख्त रुख से परेशान पाकिस्तान...सिंधु जल संधि को लेकर संसद में गरजे बिलावल
  9. 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई...तो कांग्रेस ने भी गिनाईं खूबियां
  10. RE-NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को दी मंजूरी
  11. बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन, आदिवासी विकास को बताया देश की प्रगति का आधार
  12. नीट परीक्षा को लेकर बड़ा एक्शन: धर्मेंद्र प्रधान ने दिए सख्त निर्देश, गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस
  13. देश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! ईरान-अमेरिका पीस डील की अटकलों से बाजार में हलचल
  14. कोटा में छात्रों के आंसू देख भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- भ्रष्ट व्यवस्था तोड़...
  15. G7 में मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

NEET परीक्षा को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। पिछले वर्ष पेपर लीक विवाद के बाद प्रशासन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में परीक्षा प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के समन्वय से प्रश्नपत्रों को कड़े पहरे में विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,556 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

नागपुर जिले में भी प्रशासन ने व्यापक स्तर पर की तैयारियां

इसी प्रकार नागपुर जिले में भी प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। अधिकारियों का लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखना है। जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 29 केंद्र शहरी क्षेत्र और एक केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इस वर्ष यहां 12,512 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विभिन्न बैंकों के सुरक्षित लॉकरों में रखा गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले इन्हें निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर बल किया तैनात

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर बल तैनात किया है। इसमें एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, चार पुलिस उपायुक्त, छह सहायक पुलिस आयुक्त, 30 पुलिस निरीक्षक तथा लगभग 700 पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही साइबर पुलिस को सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध सूचना या अफवाह पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बसों का संचालन किया जाएगा

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने विशेष परिवहन व्यवस्था भी की है। ‘आपली बस’ सेवा के अंतर्गत वातानुकूलित बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। बसों से जुड़ी जानकारी ‘चलो’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बिजली बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर उपलब्ध रखने को भी कहा गया है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in