
देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। IMD के अनुसार, आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तर, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के करीब 22 राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी। IMD के मुताबिक, 27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर भारत में मौसम का असर
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 29 मार्च के बीच तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
मध्य और दक्षिण भारत में हालात
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों—तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल—में अगले पांच दिनों तक मौसम अस्थिर रह सकता है, जहां गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी। तटीय महाराष्ट्र और केरल में 25 से 27 मार्च के बीच उमस भरा और गर्म मौसम रहने की संभावना है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान पर अब विराम लग सकता है। 26 मार्च की दोपहर या शाम तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 30 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है, जबकि 29 और 30 मार्च को 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज आंधी चलने का अनुमान है।
बिहार में मौसम की स्थिति
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। 27 मार्च को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की संभावना है, जबकि 28 मार्च को गरज के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों को ओलों से बचाने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाएं और तैयार फसल को जल्द सुरक्षित स्थान पर रख लें।
Written By Toshi Shah


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)