असम के लिए राहुल गांधी ने जारी किया घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

Assam Congress Manifesto: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'असम का CM,भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री...', चुनावी मंच से राहुल का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला
  2. कुशीनगर मंदिर हादसा, झूला टूटने से 4 की मौत, कई घायल
  3. 'न्यायिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी बेहद चिंताजनक...', ममता सरकार पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
  4. हनुमान जयंती पर दिल्ली में प्रशासन अलर्ट मोड पर, हिंदू संगठन निकाल रहे शोभायात्रा
  5. महाराष्ट्र में 68 लाख 'लाडकी बहिनों' को बड़ा झटका! एक गलती से बंद हुए खाते, क्या आपका पैसा भी फंसा?
  6. नालंदा में शर्मनाक घटना, बीच सड़क महिला के साथ बदसलूकी, क्या है पूरा मामला?
  7. 'EC के नए अधिकारी आपका नामांकन रद्द...! ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
  8. पत्नी पैसे के लिए पति को मारे 10 बेलन, तंग आकर युवक घर से भागा, जांच में जुटी पुलिस
  9. UP बनेगा भारत का सबसे बड़ा आर्थिक हब!, CM Yogi Adityanath का नया प्लान
  10. गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा, लिंबायत की एक इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
  11. बिहार में नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत, केन्द्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
  12. असम चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, जारी किया 31 वादों का 'संकल्प पत्र'
  13. पिता ने डांटा तो बेटी ने मौत को लगाया गले, होली पर घर आई थी युवती, जांच में जुटी पुलिस
  14. यूपी PCS 2024 फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा... नेहा पांचाल ने हासिल किया पहला स्थान
  15. 'मछली, मांस और अंडा खाने से जनता को...',सीएम ममता बनर्जी का BJP पर आरोप!

Assam Congress Manifesto: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में शासन, पहचान और स्वास्थ्य जैसे 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। घोषणा पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया गया, जिसमें राहुल गांधी के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 घोषणापत्र में 11 क्षेत्रों पर फोकस

इस घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं। जैसे शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम। वहीं कांग्रेस ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान 'पांच गारंटी' भी जारी की थीं। बिना शर्त महिलाओं को 50 हजार रुपये तक का कर्ज,सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1250 रुपये की पेंशन,25 लाख रुपये का कैशलेस इलाज, जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन के अंदर दोषियों को सजा और भूमि पुत्रों के लिए म्यादी पट्टा शामिल है।

 राज्य में कब होगा मतदान?

 असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

 रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच है- हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी तरफ भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए- यही लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से। 244 (ए) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है।

 ‘असम सीएम देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’

उन्होंने आगे कहा, हिमंत बिस्व सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंत हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे। हिमंत बिस्व सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंत जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन भाजपा की सरकार जाएगी, उसी दिन दो मिनट में इनका घमंड टूट जाएगा। ऐसे डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in