CBSE की डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, जांच की उठाई मांग

राहुल गांधी ने कहा कि मई 2025 में जारी सीबीएसई के टेंडर में उत्तर पुस्तिकाओं को स्वचालित रोबोटिक स्कैनर से स्कैन करने की शर्त थी।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई का सीन रिक्रिएशन, 80 किलो डमी से दोहराई जा रही घटना
  2. पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा, दो मोबाइल फोन के पाकिस्तान से लिंक, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज
  3. 1 जून से बदलेंगे पैसों से जुड़े बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  4. देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से निकला कनेक्शन
  5. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज भारत पहुंचेंगी, ताजमहल का करेंगी दीदार
  6. NEET परीक्षा रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र ने कहा- PM मोदी मॉनिटर कर रहे मामला
  7. ट्विशा शर्मा डेथ केस में नया मोड़, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर
  8. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत कायम
  9. राहुल-खड़गे से मिले Siddaramaiah, राज्यसभा जाने पर अब भी सस्पेंस
  10. बीजेपी का संगठन विस्तार अभियान तेज, चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित
  11. देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
  12. तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी से की मुलाकात, 20 मिनट तक चला वार्ता
  13. NEET परीक्षा घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े गए
  14. सुप्रीम कोर्ट का SIR पर बड़ा फैसला, कहा- चुनाव आयोग का ये अधिकार है, प्रक्रिया में कोई खामी....
  15. अफ्रीका से लौटी महिला में इबोला वायरस का शक, भारत में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12 की डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और बोर्ड की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं, उनका कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटलीकरण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे छात्रों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

राहुल गांधी ने स्वतंत्र तरीके से जांच कराने की मांग की

हाल ही में कुछ छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया। छात्रों ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

राहुल गांधी ने लगाए ये आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मई 2025 में जारी सीबीएसई के टेंडर में उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग के लिए अत्याधुनिक स्वचालित रोबोटिक स्कैनर के उपयोग की शर्त शामिल थी, साथ ही कॉपियों की बाइंडिंग सुरक्षित रखने और न्यूनतम 300 डीपीआई गुणवत्ता में स्कैनिंग सुनिश्चित करने का प्रावधान भी किया गया था। राहुल गांधी का दावा है कि अगस्त में जारी संशोधित टेंडर से इन प्रमुख शर्तों को हटा दिया गया।

स्कैनिंग के लिए मोबाइल फोन का उपयोग- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल स्वरूप में बदलने का कार्य करने वाली निजी कंपनी ने स्कैनिंग के लिए मोबाइल फोन का उपयोग किया। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण कई उत्तर पुस्तिकाओं की छवियां स्पष्ट नहीं रहीं, कुछ पन्ने छूट गए और कई कॉपियां पूरी तरह अपलोड नहीं हो सकीं।

विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यदि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तकनीकी खामियों के कारण कोई असर पड़ा है, तो यह केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों में बदलाव से किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई हो सकती है।

सार्थक सिद्धांत की एक रिपोर्ट आई सामने

इस विवाद को और बल तब मिला जब छात्र शोधकर्ता सार्थक सिद्धांत की एक रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में ऑनलाइन मूल्यांकन पोर्टल के ठेके और डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था से जुड़े कई पहलुओं पर सवाल उठाए गए हैं।

मूल्यांकन प्रणाली को लेकर शुरू हुई नई बहस

राहुल गांधी के आरोपों के बाद सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। विपक्ष मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि छात्रों और अभिभावकों के बीच भी मूल्यांकन प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अब सभी की नजर सीबीएसई और संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

 

 

Written By Toshi Shah   

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in