
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच बढ़ती दूरी ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति को गरमा दिया है। हाल के घटनों और सोशल मीडिया गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में सियासी समीकरण बदल सकते हैं।
राघव चड्ढा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर की रील साझा की, जिसमें उन्हें अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का सुझाव दिया गया था। इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने “Interesting Thought” (दिलचस्प विचार) लिखा। उनके इस छोटे से रिएक्शन को भी राजनीतिक गलियारों में बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
रील में दिया गया था “Gen-Z पार्टी” का सुझाव
रील में सुझाव दिया गया था कि अगर राघव चड्ढा अपनी खुद की पार्टी बनाते हैं, तो उन्हें युवाओं का व्यापक समर्थन मिल सकता है। यहां तक कि “Gen-Z पार्टी” जैसा नाम रखने की बात भी कही गई। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि अगर वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं, तो उन्हें विरोध झेलना पड़ सकता है, जबकि नई पार्टी बनाकर वह स्वतंत्र पहचान कायम कर सकते हैं।
आप ने राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाया
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा, पार्टी के भीतर यह आरोप भी लगाए गए कि चड्ढा का रुख सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम रहा है और वे उसके खिलाफ मुखर नहीं रहे।
राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का नहीं किया है ऐलान
इन सभी घटनाओं ने अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि, राघव चड्ढा ने अभी तक औपचारिक रूप से किसी नई पार्टी बनाने या मौजूदा पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके हालिया संकेतों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
Written By Toshi Shah







.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)