बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाने पर प्रियंका का बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने कहा- 'हॉलीवुड जाने के लिए मजबूर किया गया’

Priyanka Chopra: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'The Bluff' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने को लेकर बड़ा बयान दिया।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. टीवी के ये मोस्ट पॉपुलर कपल के घर गूंजने वाली है किलकारी! शादी के 12 साल बनेंगे पेरेंट्स
  2. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच वायरल हुआ फोटो, फैंस ने जमकर किया कमेंट
  3. डबल रोल में तहलका मचाएंगे यश! Toxic का टीजर हुआ रिलीज… बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से होगी टक्कर
  4. ‘यादव जी की लव स्टोरी’ विवाद: संभल में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्टार्स पर FIR, SP ने भेजा नोटिस
  5. अफवाह या इशारा? फैंस बोले—अब बस डेट बताओ! क्या सच में बंधने वाले हैं विजय-रश्मिका सात फेरे में?
  6. ससुर के निधन के बाद भावुक हुईं कियारा आडवाणी, इमोशनल पोस्ट में लिखी ये बात, फैंस की आंखें हुई नम!
  7. दंबग खान के घर टूटा दुखों का पहाड़! सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में हुए भर्ती
  8. अब हाईकोर्ट में बदली बेंच, बढ़ी बेचैनी! काला हिरण केस में सलमान खान को कब मिलेगी राहत ? पढ़िए पूरी खबर
  9. छोटे हाथ, बड़ा दिल Rajpal Yadav के लिए बच्चों का प्यार, शाहजहांपुर के बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा
  10. Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने वीकेंड में बढ़ाई कमाई,जानें 'मर्दानी 3’ ने ‘ओ रोमियो’ के आगे कितनी कमाई की?
  11. राजपाल यादव जेल में ही हैं, वायरल वीडियो ने फैलाई अफवाह, पत्नी राधा यादव ने बताई सच्चाई
  12. राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में सलमान खान का बड़ा साथ, जाने वायरल वीडियो की सच्चाई
  13. वैलेंटाइन डे पर सेलेब्स का प्यार भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर पार्टनर के लिए किया खास इजहार
  14. शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिंगल होने के लिए तैयार...
  15. O Romeo फर्स्ट रिव्यू : शाहिद कपूर–तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जीता दिल, बॉक्स ऑफिस पर दिखा जबरदस्त क्रेज

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है और आज वह एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। अपने करियर के सर्वोच्च समय में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहा और हॉलीवुड की ओर रुख किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि वे कभी भी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा के बाहर नए अवसर तलाशने के लिए मजबूर किया गया।

बॉलीवुड छोड़ने को लेकर प्रियंका का बड़ा बयान

दरअसल, फर्स्टपोस्ट के एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वे हिंदी फिल्मों में काम कर रही थीं, उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन उन्हें महसूस होने लगा था कि वह कुछ हद तक सीमित हो रही हैं। एक कलाकार के रूप में उन्हें खुद को आगे बढ़ाना था और कुछ नया, अलग और चुनौतीपूर्ण करना था।

प्रियंका ने बताया कि उन पर ऐसे अवसर खोजने का दबाव था जो उन्हें उत्साहित करें और उन्हें कलाकार के रूप में विकसित होने में मदद करें। यही वजह थी कि उन्होंने अमेरिका में काम करना शुरू किया। हालांकि, वहां जाकर सब कुछ आसान नहीं था—नई जगह, नई इंडस्ट्री और नया माहौल हर चीज उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन करीब 12 साल की मेहनत और संघर्ष के बाद आज उन्हें मजबूत और विविध प्रकार के किरदार चुनने का मौका मिल रहा है।

प्रियंका चोपड़ा 'दोनों इंडस्ट्री में काम करना मज़ेदार लगता है'

प्रियंका चोपड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें भारतीय फिल्में बहुत पसंद हैं और भारत लौटकर काम करने में वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे कभी भी केवल एक ही इंडस्ट्री को चुनना नहीं चाहतीं। उनके अनुसार, उन्होंने कभी यह तय नहीं किया कि वे सिर्फ बॉलीवुड या सिर्फ हॉलीवुड में काम करेंगी। प्रियंका ने बताया कि दोनों इंडस्ट्रीज़ का काम करने का तरीका और संस्कृति अलग होती है, लेकिन अब वे इतनी सहज हो चुकी हैं कि दोनों माहौल में आराम से काम कर सकती हैं। उन्हें दोनों इंडस्ट्री में काम करना मज़ेदार लगता है और यह उनके लिए एक अनोखा अनुभव है।

प्रियंका की आगामी फिल्में

प्रियंका चोपड़ा के आगामी प्रोजेक्ट्स में उनकी बहुप्रतीक्षित वापसी शामिल है। वह फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित हॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कार्ल अर्बन लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

इसके अलावा, प्रियंका राजामौली की पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रियंका आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

Written By - Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in