टीएमसी में सियासी घमासान... बागी विधायकों के बीच नेतृत्व को लेकर मतभेद

पश्चिम बंगाल में टीएमसी बगावत का सामना कर रही है। बागी गुट के नेता ममता बनर्जी को मार्गदर्शक बता रहे हैं। वहीं, इसे लेकर अब बागी गुट में ही फूट पड़ती दिख रही है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं...',मेयर की कुर्सी छोड़ते वक्त भावुक हुए फिरहाद हकीम
  2. खान सर के इन 4 दावों से बढ़ा विवाद, अब पुलिस कर रही गिरफ्तारी के लिए तलाश
  3. युगांडा से आई महिला में इबोला के लक्षण, अलर्ट मोड पर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
  4. कोचिंग के बाहर गोलीबारी मामला: FIR में खान सर का नाम,जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?
  5. अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, जानिए पार्टी से नाराजगी की बड़ी वजहें
  6. सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
  7. डीके शिवकुमार के CM बनते ही कांग्रेस में भूचाल! रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
  8. नोएडा में दो जगह भड़की आग, सेक्टर-75 की हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी
  9. दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत; फ्लैट में मिला शव
  10. दिल्ली अग्निकांड के जिम्मेदार कौन? जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष ने मांगी जवाबदेही, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
  11. विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में होगा 5 करोड़ पौधों का रोपण, सीएम योगी करेंगे अभियान का शुभारंभ
  12. पर्यटन विकास को लेकर सीएम योगी की अहम बैठक, उत्तर प्रदेश में विकसित होंगे नए पर्यटन सर्किट
  13. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें, मुस्लिम नेताओं ने सत्ता में मांगी बड़ी हिस्सेदारी
  14. बागपत में सिलेंडर में आग लगने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के कई सदस्य झुलसे
  15. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज: 6 जून को होगी रिहर्सल, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक हलचल ने एक नया रूप ले लिया है। पार्टी से निष्कासित नेताओं ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विधायकों के बागी होने की खबरों के बीच अब नेतृत्व के सवाल पर स्वयं बागी खेमे में अलग-अलग राय सामने आने लगी हैं।

करीब 60 विधायकों ने बदलाव की मांग उठाई

बताया जा रहा है कि बागी गुट के करीब 60 विधायकों ने संगठन में बदलाव की मांग उठाई है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम और तेज हो गया है।

पांचला के विधायक ने कही ये बात

हालांकि, बागी खेमे के सभी विधायक नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में एकमत नहीं दिख रहे हैं। हावड़ा जिले की पांचला विधानसभा सीट से विधायक गुलशन मलिक ने स्पष्ट किया है कि वे ममता बनर्जी को केवल मार्गदर्शक की भूमिका तक सीमित किए जाने के प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि ममता बनर्जी ही उनकी नेता हैं और वे उन्हें उसी रूप में स्वीकार करते हैं।

ममता बनर्जी पार्टी की नेतृत्व करती रहे- गुलशन

गुलशन मलिक के अनुसार, हावड़ा जिले के कई विधायकों के साथ उनकी बातचीत हुई है और उनमें से कुछ भी इसी राय से सहमत हैं। उन्होंने दावा किया कि इस विषय पर हुई बैठकों में भी यह मुद्दा उठा था और कई विधायक चाहते हैं कि ममता बनर्जी पार्टी के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका बनाए रखें।

ममता केवल सलाहकार नहीं, बल्कि पार्टी की प्रमुख नेता भी- गुलशन

गुलशन मलिक ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव रखा जाता है कि ममता बनर्जी केवल मार्गदर्शक रहें और नेतृत्व किसी अन्य के हाथ में चला जाए, तो वे इसका समर्थन नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, हावड़ा के छह से सात विधायक ऐसे हैं जो ममता बनर्जी को केवल सलाहकार नहीं, बल्कि पार्टी की प्रमुख नेता के रूप में ही देखना चाहते हैं।

पार्टी के अंदर मतभेद

गौरतलब है कि बागी गुट के कुछ नेताओं ने पहले यह संकेत दिया था कि ममता बनर्जी को संगठन का मार्गदर्शक माना जा सकता है, जबकि नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता है। लेकिन गुलशन मलिक के बयान से स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर बागी खेमे के भीतर भी मतभेद उभरते दिखाई दे रहे हैं।

Written By Toshi Shah    

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in