
असम में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और नेताओं के बीच बयानबाज़ी अब खुलकर टकराव का रूप ले चुकी है। कछार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला, उन्होंने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए उनकी सक्रियता पर सवाल उठाए।
राहुल-प्रियंका को पता है वह हारने वाले हैं: सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेतृत्व की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी केरलम चला गया. दोनों (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) एक बार आए थे. दोनों 2-2 बैठक करके चले गए. उन्हें भी पता है कि वे हारने वाले हैं।
असदुद्दीन ओवैसी पर भी सरमा ने साधा निशाना
सरमा ने अपना निशाना सिर्फ कांग्रेस तक सीमित नहीं रखा, बल्कि असदुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि चाहे ओवैसी कोई भी नारा दें, चुनाव के बाद देश में प्रधानमंत्री मोदी और उनका ही प्रभाव रहेगा। इस बयान से उन्होंने यह संकेत देने की कोशिश की कि भाजपा को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है और विपक्ष का असर सीमित है।
इन मुद्दों पर जमकर हो रहा है विवाद
इस बार असम का चुनाव केवल विकास या स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि यह पहचान, जमीन और राजनीतिक प्रभाव की लड़ाई बनता जा रहा है। खासतौर पर प्रवासन, अतिक्रमण और भूमि विवाद जैसे मुद्दों ने चुनावी बहस को और तीखा कर दिया है, जिसके चलते नेताओं की भाषा भी अधिक आक्रामक हो गई है।
ओवैसी ने सरमा पर किया पलटवार
दूसरी ओर, बारपेटा में ओवैसी ने सरमा के आरोपों का जवाब देते हुए राज्य सरकार की नीतियों को असंवैधानिक बताया, उन्होंने कहा कि यदि वन भूमि से लोगों को हटाया जा रहा है, तो उन्हें वैकल्पिक जमीन दी जानी चाहिए, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही है और यह कार्रवाई भेदभावपूर्ण है।
ओवैसी ने सरकार के कदमों को बताया गैरकानूनी
ओवैसी ने सरकार के कदमों को गैरकानूनी और दमनकारी बताते हुए कहा कि जनता इस बार इसका जवाब देगी, उन्होंने भरोसा जताया कि बड़ी संख्या में लोग एआईयूडीएफ के पक्ष में मतदान करेंगे, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर गरीब विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जब हजारों अल्पसंख्यक बेघर हो रहे थे, तब उनकी लड़ाई एआईयूडीएफ ही लड़ रही थी, जबकि कांग्रेस निष्क्रिय बनी रही।
Written By Toshi Shah






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)